हिन्दुस्तान का दिल जीत नौ साल की दित्या बनी ‘सुपर डांसर’
- - Advertisement - -
एंटरटेनमेन्ट चैनल सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘सुपर डांसर’ को अपना विजेता मिल चुका है। मुम्बई की नौ साल की दित्या भांडे ने सभी को पछाड़ कर सुपर डांसर का ख़िताब अपने नाम कर लिया। बता दें कि शनिवार को इस शो का ग्रैंड फिनाले था। जहां पर दित्या का मुकाबला शो के कंटेस्टेंट्स दीपाली, योगेश, मासूम और लक्ष्मण से हुआ। सभी को पीछे छोड़ते हुए दित्या सुपर डांसर बन गई।
दित्या को विनर ट्रॉफी के साथ-साथ 15 लाख रुपए की राशि दी गई है। इसके साथ ही उन्हें कई प्राइज भी दिए गए। दित्या के साथ ही उनकी कोरियोग्राफर रुएल को भी पांच लाख रुपए दिए गए है। ‘सुपर डांसर’ शो को शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बासु जज करते थे। ‘ओके जानू’ के श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय भी इस ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बने थे।
सितम्बर से शुरू हुआ था यह शो
सितंबर के महीने शुरू हुए सुपर डांसर में 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। पांच प्रतिभागियों ने फाइनल तक का सफर तय किया।
शो में ऐसे कई प्रतिभागी आए थे जो काफी ग़रीब परिवार से थे। फाइनल में पहुंचे रायपुर के लक्ष्मण के पिता रिक्शा चलाते हैं। ग्रैंड फिनाले में लक्ष्मण ने ‘सुपर डांसर’ से कमाए पैसों से अपने पिता को एक जूता गिफ्ट करते हुए सबको भावुक कर दिया।
दित्या के डांस पर उठते थे सवाल
शुरुआती दौर में दित्या के डांस को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे थे लेकिन उसने अपने डांस में सुधार लाते हुए कई एपिसोड में शानदार प्रदर्शन करके लोगों के साथ-साथ जजों का दिल जीता लिया। बता दें कि ग्रैंड फिनाले में पांचों प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।
- - Advertisement - -