Thursday, September 14th, 2017 11:37:26
Flash

9/11 हमला : कई देशों को तबाह करने की फिराक में हैं दुनिया के ये खतरनाक “आतंकी संगठन”




9/11 हमला : कई देशों को तबाह करने की फिराक में हैं दुनिया के ये खतरनाक “आतंकी संगठन”World

Sponsored




आज से 16 साल पहले अमेरिका पर हुए आतंकी हमले को आज भी कोई नहीं भुला पाया है। दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश माना जाने वाला अमेरिका आज के दिन 9 11 को आतंकियों की चपेट में था और इस आतंकी हमले में पूरी दुनिया मे हलचल मचा दी थी। न्यूयॉर्क की नाक कही जाने वाली 1300 फुट ऊंची बिल्डिंग वल्र्ड ट्रेड सेंटर जलकर राख हो गई थी , जिसमें 2996 लोग मारे गए थे और 6 हजार लोग जिन्दगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे। 100 पुलिस अधिकारी और फाइटर्स ने भी इस हमले में अपनी जान गंवा दी थी। अमेरिका के इस हमले को अंजाम देने के लिए 19 आतंकवादियों ने चार विमान हाइजैक किए थे। दो हवाई जहाजों को वल्र्ड ट्रेड सेंटर पर गिराया, वहीं एक को पेंटागन पर और चौथा शेंकविले के खेत पर गिराया और इसी तरह अमेरिका की 10 बिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी बर्बाद हो गई।

वैसे तो आज भी पूरी दुनिया आतंकवादियों से प्रभावित है और शायद ही कोई ऐसा देश हो, जो आतंकवादियों की चपेट में न हो। पूरी दुनिया में आतंकवादियों के नाम पर हजारों- लाखों लोगों को मारा जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसे कौन आतंकी संगठन काम कर रहे हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में अपनी दहशत फैला रखी है। तो हम आपको बताते हैं इन खतरनाक आतंकी संगठनों के बारे में।

इस्लामिक स्टेट इन सीरिया एंड इराक- आईएसआईएस नाम से मशहूर ये आतंकी संगठन काफी अमीर है। दुनिया में हुए हर दूसरे हमले के पीछे इसी संगठन का हाथ होता है। इसका बस एक ही मकसद है पूरी दुनिया में लोगों को इस्लामिक बनाना। इसलिए ये आए दिन किसी न किसी देश को अपना शिकार बनाता है। वर्तमान में ये संगठन नॉर्थ ईराक और वेस्ट सीरिया में एक्टिव है। ये अबू बकर अल बगदादी द्वारा स्थापित किया गया था। ये सभी देशों में सीरियाई कानून लागू करना चाहता है। इसकी ताकत का कोई मुकाबला नहीं है, यही वजह है कि अब अमेरिका और रूस दोनों आईएसआईएस का खात्मा करने में जुटे हैं।

बोको हरम: बोको हरम नाइजीरिया का प्रमुख इस्लामी आतंकी संगठन है। इसका एकमात्र मकसद पूरे नाइजीर‍िया में इस्लामीकरण को बढ़ावा देना है। इस संगठन के अनुसार- ‘पश्चिमी शिक्षा हराम है’ जो भी इस संगठन के खिलाफ जाता है, उसे ये मारते हैं और जला भी देते हैं। बर्बरताओं और हत्याओं के मामले में यह आईएसआईएस से भी आगे है।

लश्कर-ए-तैयबा: पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा मुंबई हमले के लिए जिम्मेदार माना जाता है। इसके आतंकवादियों ने मुंबई में 2006 में आतंकी हमला कर 166 लोगों की जान ले ली थी। इस संगठन का मुख्य काम भारत में आतंकी गतिविधियां फैलाना है। यह पूरे पाकिस्तान में मानवीय हितों की रक्षा करने वाले संगठन के नाम से जाना जाता है। इसके आतंकियों को पाकिस्तानी सेना और आईएसआई का संरक्षण हासिल है।

अलकायदा- ये एक ऐसा संगठन है, जिसमें पढ़े-लिखे आतंकवादी शामिल हैं। ओसामा बिन लादेन और अब्दुल्लाह अजम ने इसकी नीं रखी थी। अलकायदा का गठन अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को न्यूयॉर्क के ट्विन टॉवर को गिराने वाले हमलावरों को तैयार करने के लिए किया गया था। हालांकि ओसामा तो मारा गया लेकिन आज भी ये संगठन दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों में से एक है।

तालिबान- इस संगठन की लड़ाई है अफगानिस्तान से। ये पूरे अफगानिस्तान को इस्लामिक बनाना चाहता है और इस मकसद में कई हद तक तालिबान सफल भी हुआ। लेकिन अमेरिकी सैनिकों ने इस संगठन का नाश कर दिया। हालांकि ये आज भी अफगानिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहा है। ये संगठन आज भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बॉर्डर पर एक्टिव है।

 

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories