पत्थर के पास आग जलाते ही मिलने लगता है वाई-फाई सिग्नल
बर्लिन। हम सभी इस टेक्नोलॉजी के जमाने में वाईफाई जैसी फास्ट इंटरनेट सर्विस को जानते हैं लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि पत्थर और आग से वाई-फाई सिग्नल मिल सकता है। यह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। लेकिन यह सच है। जर्मनी के न्यूएनकिर्चेन में एक ऐसा म्यूजियम है जहां इस अद्भुत तरीके से वाई-फाई सिग्नल हासिल किया जाता है। यह आउटडोर स्कल्पचर्स का म्यूजियम है।
यह है कारण
दरअसल यहां एक पत्थर के भीतर वाई-फाई राउटर लगाया गया है, लेकिन यह तभी चलता है जब इसके पास आग लगाई जाए। असल में पत्थर के भीतर एक थर्मोइलेक्ट्रिक जेनरेटर लगाया गया है, जिसमें गर्मी को इलेक्ट्रिसिटी में बदलने की क्षमता है। यही वजह है कि आग लगाने पर वाई-फाई राउटर को बिजली मिलने लगती है और सिग्नल जेनरेट होने लगता है।
दिया गया है ये नाम
यह पत्थर करीब 1.5 टन का है और इस आर्टवर्क को कीपएलाइव नाम दिया गया है। इसे एरम बर्थोल नामक व्यक्ति ने बनाया है। यहां आने वाले विजिटर्स को खुद आग लगा कर वाई-फाई सिग्नल जेनरेट करने को कहा जाता है। विजिटर्स इससे अपने फोन को भी कनेक्ट करते हैं।
|