अब मिनटों में सही होगी आधार और पैन की गलतियां
अब आधार कार्ड और पेन कार्ड की गलतियों को सुधारने के लिए कही जाने की जरुरत नहीं है,दोनों कार्ड में किसी भी तरह की गलतियां होने पर आप ऑनलाइन उसमें सुधार कर सकते हैं। आयकर विभाग ने इस नई सुविधा को शुरु किया है। जिसके शुरु होने के साथ लोगों को कई फायदे मिले हैं, एक तो ये कि उनका समय बचेगा। किसी भी तरह के सुधार के लिए संबंधित विभाग जाने की जरुरत नहीं होगी, और कम समय में आधार पैन से लिंक हो जाएगा। आधार कार्ड को पेन कार्ड से लिंक करने पर इन दिनों कई लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे देखते हुए आयकर विभाग ने ये सुविधा निकाली है।
इस नई सुविधा के लिए दो लिंक बनाई गई है जिसके जरिए वे लोग आसानी से काम कर सकते हैं, जिनके आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं हो रहे हैं। ज्यादातर कार्ड लिंक न होने कि मुख्य वजह आधार और पैन कि जानकारी का एक जैसा न होना है। आयकर विभाग कि दी गई समय सीमा के अंदर ही अब कार्ड में सुधार कार्य जल्द हो जाएगा।
फिलहाल करीब 1.22 करोड़ लोग अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक करा चुके हैं। पर देश में करीब 25 करोड़ लोगों के पास पैन कार्ड है। वहीं दूसरी ओर करीब 11 करोड़ लोगों को आधार कार्ड जारी किया जा चुका है। लोगों को आधार पैन से लिंक करने में भी परेशानी आ रही थी। जिसके समाधान के लिए आयकर विभाग ने यह नई सुविधा शुरु की है।
पैन कार्ड के लिए इस तरह से लिंक यूज करें
अपने पैन कार्ड की जानकारियां सही करने के लिए तैयार कि गई लिंक से आप अपने मौजूदा कार्ड की गलत डिटेल को सही कर सकते हैं और साथ ही नए पैन कार्ड के लिए आवेदने भी कर सकते हैं। आयकर विभाग की पैन कार्ड साइट पर जाकर आपको अब से नयी लिंक दो ऑप्शन मिलेगा जो लिंक टू करैक्ट नेम के नाम से होगी। इस लिंक को क्लिक करते ही आपको सारी जानकारी हो जाएगी।
दूसरा लिंक आधार के लिए
आधार कार्ड में अपनी जानकारियां अपडेट करने के लिए इस लिंक का प्रयोग किया जाएगा। इस लिंक की मदद से आप अपने आधार पोर्टल में लॉगिन कर सकेंगे और जानकारियां सही करने के लिए आपको स्कैन डॉक्युमेंट अपडेट करना होगा। जिसके बाद आधार कार्ड की आपकी सारी जानकारी सही हो जाएगी।
- - Advertisement - -