संसद में शराब पीकर आने वाले मान को आप ने चुना पार्टी चीफ..
- - Advertisement - -
कुछ दिनों पहले ही संसद का लाइव वीडियो बनाकर फंसे भगवंत मान को आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में पार्टी का चीफ कैंपेन मैनेजर बना दिया हैं। हाल ही में आप ने पंजाब इलेक्शन के लिए कैंडिडेट की लिस्ट जारी की है। जिसमें सीनियर वकील एचएस फुल्का का नाम शामिल है। फुल्का 2014 में लुधियाना से लोकसभा चुनाव हार चुके है। वहीं दूसरी ओर विवादों में रहे भगवंत मान को आप का चीफ कैंपेन मैनजर बना दिया गया है।
ससंद का लाइव वीडियो बनाकर फंसे थे मान
कुछ दिनों पहले संसद का लाइव वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड करने वाले भगवंत मान के खिलाफ इन दिनो 9 सदस्यीय कमेटी जांच कर रही है। इन पर ये भी आरोप लगाएं गए है कि वे शराब पीकर संसद में आएं थे। इस बात को लेकर संसद में काफी हंगामा भी हुआ था।
इन्हे मिला पंजाब का टिकट
आप नेता संजय सिंह के साथ सांसद भगवंत मान ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कैंडिडेंट्स के नामो का ऐलान किया। यूथ विंग पंजाब के प्रेसिडेंट हरजोत सिंह बैंस को सहनेवाल से टिकट मिला है। हरजोत को हाल ही में आप नेशनल एग्जक्यूटिव का मेंबर भी बनाया गया है।
1. अहबाब सिंह गरेवार- लुधियाना वेस्ट
2. सज्जन सिंह चीमा – सुल्तानपुर लोधी
3. इन्दविर सिंह निजर- अमृतसर, साउथ
4. मोहन सिंह जी फलियांवालादृ फिरोजपुर ग्रामीण
5. समरवीर सिंह सिद्धूदृ फाजिल्का
6. राजप्रीत सिंह रंधावा- अजनाला
7. जगदीप सिंह बरार दृ श्री मुक्तसर साहिब
8. गुरदीत सिंह सेखोंदृ फरीदकोट
9. ब्रिगेडियर राजकुमार – बालाचौर
10. हिम्मत सिह शेरगिल- मोहाली
11. गुरप्रीत सिंह लपरान- पायल
12. रुपिंदर कौर- बठिंडा ( रूरल)
13. जसविर सिंह सेखों- धूरी
14. अमरजीत सिंह- रोपड़
15. सनतोख सिंह सलाना- बस्सी पठाना
16. एचएस फुल्का- दाखा
17. कुलतार सिंह संधवा- कोटकापुरा
18. हरजोत सिंह बैंस- सहनेवाल
19. गुरुविंदर सिंह शामपुरा- फतेहगढ़ चूड़ियां
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -