12,000 करोड़ के घोटाले को लेकर, आप का पंजाब में आंदोलन
पंजाब व चंडीगढ़ के सीएम प्रकाश सिंह बादल उनके राज्य में मादक पदार्थो, माफिया व भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में असफल होने को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रकाश सिंह बादल पर हल्ला बोल दिया है। आम आदमी के 50000 कार्यकर्ताओं ने प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ सोमवार को रैली और आंदोलन किया है। जिसमें उन्होने सीएम आवास का घेराव किया हैं। इस विरोध को मद्देनजर रखते हुए सोमवार को चंडीगढ़ में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
चंडीगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास और सेक्टर दो में स्थित उनके बेटे व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के आवास को बैरीकेड्स से चारों तरफ से सील कर दिया है। इलाके में दंगा रोधी बल सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर छह स्थित हरियाणा व पंजाब के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के सरकारी आवास ’हरियाणा राज भवन’ के आसपास भी अपने अमले की तैनाती की है। आप प्रदर्शनकारियों को वीआईपी आवासों की ओर बढ़ने से रोकने के लिए रोज गार्डन चौक और सेक्टर सात-आठ डिवाइन रोड के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
PICS@AAPPunjab2017 #PunjabKranti March in protest against Badal Sarkar.
cc @ipathak25 @Airavta @ArvindKejriwal pic.twitter.com/B5qzxUeF9o
— AAP Ka Mehta (@DaaruBaazMehta) May 16, 2016
आम आदमी पार्टी का यह विरोध-प्रदर्शन पंजाब के 12,000 करोड़ रूपये के कथित खाधान्न घोटाले को लेकर है। राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आप नेताओं के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर सोमवार के अपने सारे काम रद्द कर दिए हैं। आप नेता उनके सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन करना चाहते हैं।यहां बादल के प्रवक्ता ने कहा, “मुख्यमंत्री ने संगरूर जिले के दिरबा नगर की संगत दर्शन सहित सोमवार के अपने सारे काम रद्द कर दिए हैं। वह राज्य के लोगों से जुड़ी किसी भी समस्या पर राजनेता या प्रतिनिधि से चर्चा करने के लिए अपने आवास पर ही उपलब्ध रहेंगे।
|