अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की क्षमता रखती है भारतीय मूल की यह महिला
- - Advertisement - -
हाल ही में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हुए है। इस इलेक्शन में हिलेरी क्लिंटन इतिहास रचते के करीब आकर चूक गई। बहरहाल, हिलेरी की हार के बाद मीडिया में एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय मूल की अटॉर्नी जनरल कमला हैरिस अमेरिका में पहली महिला राष्ट्रपति बनने की काबिलियत रखती है।
बता दें कि 51 साल की कमला हैरिस इस मंगलवार को कैलिफोर्निया से अमेरिकी सीनेट के लिए निर्वाचित हुईं है। इसी के साथ वह सीनेट में चुनी जाने वाली प्रांत की पहली अश्वेत एवं एशियाई सदस्य हैं। 51 साल की कमला की मां चेन्नई से हैं और पिता जमैका के रहने वाले हैं।हफिंगटन पोस्ट ने लिखा,”कमला हैरिस से मिलें जो पहली महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं। कैलिफोर्निया की लोकप्रिय अटॉर्नी जनरल कैपिटोल हिल में जगह बना चुकी हैं। व्हाइट हाउस अगली मंजिल हो सकती है।” हफिंगटन पोस्ट में छपे इस आर्टिकल के मुताबिक यदि पार्टी कमला का समर्थन करती है तो वो 2020 में अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं।
ओबामा भी हैं कमला से प्रभावित
-कमला ने सीनेट का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। कमला से भारत ही नहीं अमेरिका के लोग भी काफ़ी प्रभावित हुए हैं। इतना ही नहीं मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा एवं उपराष्ट्रपति जो बाइडेन सहित डेमोक्रेटिक पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनसे प्रभावित है। बता दें कि चुनाव जीतने के बाद ही कमला ने डोनाल्ड ट्रम्प की आव्रजन विरोधी नीतियों एवं बड़े पैमाने पर निर्वासन की नीति के ख़िलाफ़ अपना राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू कर दिया है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -