जानिए RBI नेपाल को क्यों देगा एक करोड़ के नोट
- - Advertisement - -
भारत अपने पड़ोसी देश नेपाल को तकरीबन एक करोड़ रुपए के नोट देगा। ये सभी नोट 100-100 रुपए के होंगे। बता दें कि नेपाल इस समय कैश और छुट्टे पैसों की किल्लत से जबरदस्त जूझ रहा है। द हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई नेपाल के एनआरबी (केंद्रीय बैंक नेपाल राष्ट्रा बैंक) को यह रकम देगा। रिपोर्ट की माने तो हाल में ही आरबीआई ने एनआरबी को एक लेटर लिखकर कहा कि वह 100 रुपए की करंसी के रूप में जल्द ही एक करोड़ रुपए मुहैया कराएगा। एनआरबी के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि सेंट्रल बैंक इस महीने ही भारत से इस रकम को लाने की तैयारी कर रहा है।
नेपाल ने नोट एक्सचेंज करने की सीमा को घटाया
बता दें कि नोटबंदी के बाद एनआरबी ने भी नेपाल में भारतीय नोटों की एक्सचेंज की सीमा को घटा दिया है। फिलहाल नागरिकता प्रमाण पत्र के आधार पर दो हजार रुपये तक की भारतीय करंसी मुहैया कराई जा रही है। इसके अलावा जो लोग भारत की यात्रा संबंधी हवाई या रेल टिकट मुहैया करा रहे हैं उन्हें दस हजार रुपए तक की भारतीय करंसी बदलने का विकल्प दिया जा रहा है। इसके अलावा मेडिकल सुविधाओं के लिए भारत आने वालों को 25 हजार रुपये तक की भारतीय करंसी दी जा रही है।
काफ़ी समय से भारत से मदद मांग रहा था नेपाल
नेपाल काफ़ी पहले से भारत से इस बारे में मदद मांग रहा था। लेकिन 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी का फै़सला लागू होने के बाद आरबीआई ने इस मसले पर ज़्यादा गौर नहीं किया। ऐसा इसलिए कि नोटबंदी के बाद 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों के चलन से बाहर होने पर ख़ुद भारत में ही कैश की किल्लत महसुस होने लगी थी।
- - Advertisement - -