फोर्ब्सः कमाई के मामले में सलमान से आगे हैं शाहरूख-अक्षय
बॉलीवुड के चार सुपर स्टार दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टरों की टॉप 20 सूची में शुमार हो गए हैं। ये सूची फोर्ब्स मैग्जीन ने 2016 की लिस्ट जारी की है जिसमें शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सलमान खान और अमिताभ बच्चन को जगह मिली है। इनकी कमाई हॉलीवुड के स्टार्स के बराबर है।
सलमान से आगे हैं शाहरूख-अक्षय
फोर्ब्स की इस लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स में शाहरूख खान पहले इंडियन शामिल हैं। सूची के मुताबिक किंग खान 3.3 करोड डॉलर की कमाई के साथ आठवें, अक्षय 3.15 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ 10वें, 2.85 करोड डॉलर की कमाई के साथ सलमान खान 14वें और महानायक अमिताभ बच्चन 2 करोड डॉलर की कमाई के साथ 18वें स्थान पर हैं।
कुछ दिन पहले ही फोर्ब्स ने दुनिया में सबसे अधिक चार्ज करने वाली एक्ट्रेस की सूची जारी की थी। और अब पत्रिका ने सबसे अधिक कमाई वाले एक्टरों की यह सूची जारी की है। एक करोड़ डॉलर की कमाई के साथ 30 साल की दीपिका पादुकोण दुनिया की टॉप 10 सबसे अधिक मेहनताना पाने वाली एक्ट्रेसों में शामिल की गई थीं। सूची में दीपिका 10वें स्थान पर थीं। बहरहाल, इस सूची में शामिल की जाने वाली वह एकमात्र भारतीय एक्ट्रेस और इकलौता नया नाम हैं।
फोर्ब्स की टॉप 20 एक्टर्स की लिस्ट
1 | ड्वेन जॉनसन – 6.4 करोड़ डॉलर |
2 | जैकी चेन – 6.1 करोड़ डॉलर |
3 | मैट डेमोन -5.5 करोड़ डॉलर |
4 | टॉम क्रूज – 5.3 करोड़ डॉलर |
5 | जॉनी डेप- 4.8 करोड़ डॉलर |
6 | बेन एफ्लेक- 4.3 करोड़ डॉलर |
7 | विन डीजल- 3.5 करोड़ डॉलर |
8 | शाहरुख खान- 3.3 करोड़ डॉलर |
9 | रॉबर्ट डाउनी जूनियर- 3.3 करोड़ डॉलर |
10 | अक्षय कुमार- 3.1 करोड़ डॉलर |
11 | ब्रैड पिट- 3.1 करोड़ डॉलर |
12 | एडैम सैंड्लर- 3 करोड़ डॉलर |
13 | मार्क वाह्लबर्ग- 3 करोड़ डॉलर |
14 | सलमान खान- 2.8 करोड़ डॉलर |
15 | लियोनार्डो डिकैप्रियो- 2.7 करोड़ डॉलर |
16 | क्रिस प्रैट- 2.6 करोड़ डॉलर |
17 | विल स्मिथ- 2.5 करोड़ डॉलर |
18 | अमिताभ बच्चन- 2.0 करोड़ डॉलर |
19 | मैथ्यू मैक्कनौगी – 1.8 करोड़ डॉलर |
20 | हैरिसन फोर्ड- 1.5 करोड़ डॉलर |