Sunday, September 3rd, 2017 07:14:31
Flash

वजन काबू में रखना है तो दबाएं बॉडी के ये 4 पॉइंट




वजन काबू में रखना है तो दबाएं बॉडी के ये 4 पॉइंटHealth & Food

Sponsored




एक्युप्रेशर और एक्यूपंचर की तकनीक का प्रयोग हम कई सालो से करते आ रहे है| आपको बता दें कि, हमारे शरीर में सैकड़ों बिंदु मौजूद हैं जिनका संबंध शरीर के अंदर मौजूद ऊर्जा से है और इनपर दबाव डालने से शरीर के अंदर की ऊर्जा सक्रिय हो जाती है और ये अपना काम कर देते हैं| कुछ ऐसे भी बिंदु होते है जिनपर दबाव डालने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और तेजी से वजन भी कम होता है| जानिए कौन-से है वों बिंदु :-

चेहरे पर मौजूद बिंदु :-

आपके चेहरे पर नाक के नीचे और होठों से ठीक ऊपर बिलकुल बीच के स्थान पर एक बिंदु होता है| इस स्थान पर दबाव डालने से भूख नियंत्रित होती है और आप अधिक खाने से बचते हैं| इसके अलावा इस बिंदु पर दबाव बनाने से बेचैनी होना, तनाव, आदि समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है| होठों के ठीक ऊपर और नाक के नीचे मौजूद इस बिंदु पर 5 मिनट तक दबाव बनायें और इसे दिन में कम से कम दो बार इसे करना चाहिए|

हाथ में मौजूद बिंदु :-

हाथों के बीच में टखने से ऊपर यह बिंदु मौजूद होता है| इस पर दबाव बनाने से शरीर का तापमान सामान्य हो जाता है और यह आंतों की क्रिया को भी नियमित करता है| आपको बता दे कि, शारीरिक वजन सही होने के लिए शरीर के तापमान का सही होना बहुत जरूरी है| साथ ही आंतों की अवस्था भी सही होना जरूरी है| इस बिंदु से शरीर की ऊर्जा बाहर निकलती है और इस पर दबाव बनाने से वजन तेजी से कम होता है| इस बिंदु पर एक मिनट तक दबाव डालें और बेहतर रिजलट के लिए हमे इसे दिन में दो या तीन बार करना चाहिए|

कान के पास :-

आप जानते है कि, तनाव इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है जिसके कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्यायें सामने आती हैं और ज्यादा देर तक तनाव में रहने से वजन भी तेजी से बढ़ता है इसलिए वजन कम करने के लिए तनाव से दूरी बनाना बहुत जरूरी है| कान के इस बिंदु पर अंगूठे से आराम से तीन मिनट तक दबाव बनायें| इस क्रिया को दिन में तीन बार करना चाहिए|

पैरों के बीच में :-

आपके दोनों पैरों के बीच में यह बिंदु मौजूद होता है| इस बिंदु के लिए आप अपनी दोनों टांगों के बिंदुओं पर दबाव डालें| इस बिंदु पर उंगली से हल्की मसाज भी करें| मालिश करने की समय सीमा कम से कम 10 मिनट होनी चाहिए| इस क्रिया को दोनों पैरों में दिन में 9 बार करना चाहिए| जिससे खाना आसानी से पच जाता है और भूख ज्यादा नहीं लगती है|

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories