ओमपुरी ने किया शहीदों का अपमान, कहा- किसने बोला आर्मी में जाओं
- - Advertisement - -
मुंबई। उरी हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर के भारत में काम करने को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस विवाद में अब नया नाम बॉलीवुड एक्टर ओमपुरी का जुड़ गया है। लेकिन आपको बता दें कि ओमपुरी ने इस बीच कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर पूरा देश दंग है। इतना ही नहीं इसके साथ ही सोशल मीडिया पर जमकर उनकी अलोचना की जा रही है। दरअसल हाल ही में कश्मीर मुद्दे को लेकी एक टीवी चैनल पर टॉक शो के दौरान ओमपुरी ने आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के बारे में कहा किसने कहा सैनिकों को आर्मी में भर्ती होने के लिए कहा?? किसने उन्हें हथियार उठाने के लिए कहा?? इतना ही नहीं यहां तक कि 2 अक्टूबर को बारामूला में आतंकी हमले में देश के लिए जान गंवाने वाले सैनिक नितिन यादव की भी ओमपुरी ने आलोचना की।
इतना ही नहीं, उन्होंने आगे जो सलाह दी वह और भी खतरनाक थी। उन्होंने कहा कि भारत को भी 15-20 सुइसाइड बॉम्बर तैयार करना चाहिए और ब्लास्ट करने के लिए पाकिस्तान भेज देना चाहिए। वह यहां भी चुप नहीं हुए। उन्होंने कहा, ’क्या आप चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान की दुश्मनी इज़रायल और फिलिस्तीन की तरह हो जाए और दोनों देश सदियों तक लड़ाई लड़ते रहें? भारत करोड़ों मुसलमानों का घर है। उन्हें लड़ाई के लिए उकसाने का कोई मतलब नहीं है। बॉर्डर के उस पार पाकिस्तान में बड़ी संख्या में भारतीयों के रिश्तेदार रहते हैं और ठीक उसी तरह सैंकड़ों पाकिस्तानियों के रिश्तेदार भारत में हैं। बॉर्डर के दोनों तरफ रहने वाले परिवार एक दूसरे के साथ ही युद्ध कैसे कर सकते हैं।’
ओमपुरी के इस ट्वीट से एक्टर अनुपम खेर ने ओम पुरी के इस बयान के बारे में ट्वीट किया है, ओम पुरी जी मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूं लेकिन कल टीवी पर देश के सैनिक के बारे में आपकी बात सुनकर बहुत दुख हुआ…बहुत दुख। ओम पुरी के इस बयान के बाद उनके खिलाफ मुंबई के अंधेरी पुलिया स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवा दी गई है। मंगलवार को राजा मासके नाम के शख्स ने अंधेरी पुलिस स्टेशन में ओम पुरी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अंधेरी पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
- - Advertisement - -