धोनी बनने के लिए सुशांत ने की थी 150 दिन कड़ी मेहनत, देखें वीडियो
इस समय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी काफ़ी सुर्खियां बटोर रही है। महज चार दिन में ही फिल्म ने 74.51 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। इस फिल्म में धोनी का किरदार एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि धोनी का किरदार निभाने के लिए सुशांत को कितना पसीना बहाना पड़ा है। यदि आपको नहीं पता तो कोई बात नहीं चलिए हम ही आपको बता देते है।
धोनी की तरह चलने, बात करने और हूबहू उनके एक्सप्रेशन्स कॉपी करने के लिए सुशांत ने जीतोड़ मेहनत की हैं। यहां तक की फिल्म में सुशांत जब पिच पर बैटिंग के परफेक्ट शॉट्स देते नज़र आए तो उसके लिए भी सुशांत को एक दो दिन नहीं बल्कि पूरे 150 दिनों तक घंटों मेहनत करनी पड़ी है। बता दें कि इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि ख़ुद सुशांत ने किया है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि सुशांत ने फिल्म में धोनी बनने के लिए कितनी रफ एंड टफ प्रैक्टिस की हैं। धोनी जैसा बैटिंग स्टाइल कॉपी करने के लिए सुशांत ने क्रिकेट ट्रेनर किरण मोरे की मदद ली। वीडियो देखने के लिए Next page पर क्लिक करें