एक्ट्रेस को कार में किडनैप करने के बाद की छेड़छाड़ और वीडियो भी बनाया…
देशभर में लगातार महिलाओं के खिलाफ होते छेड़छाड़ का शिकार अब आम लोगो के साथ ही नामचीन लोग भी होने लगे है। जी हां मलयालम फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस भावना के साथ कुछ बदमाशों ने यौन उत्पीड़न किया। एक्ट्रेस को उनके कार में ही किडनैप करने के बाद उनके कार में ही छेड़छाड़ की और मोबाइल से वीडियो भी बनाया। यह घटना केरल के एर्नाकुलम की है। जहां पर अभिनेत्री रात 10 बजे अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर घर लौट रही थी।
पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार
केरल पुलिस ने अभिनेत्री के साथ हुई छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज करते हुए अभिनेत्री के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक एक्ट्रेस को रात को शूटिंग से लौटते समय कुछ बदमाशों ने किडनैप कर लिया और गाड़ी में घूमाते रहे। रात करीब 10.30 बजे अभिनेत्री को उनके घर छोड़ दिया।
‘नाम्मल’ फिल्म से किया था डेब्यू
भावना ने साल 2002 में मलयालम फिल्म नाम्मल से डेब्यू किया था। तब भावना 11वीं क्लास में थी। जिसके बाद से वो कई मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
Kochi, Kerala: Malayalam actor Bhavana allegedly molested after being abducted last night in Ernakulam. One held, search on for others pic.twitter.com/s6mcmvwKfo
— ANI (@ANI_news) February 18, 2017
- - Advertisement - -