बॉलीवुड से अब हॉलीवुड में एंट्री लेगी सोनम
- - Advertisement - -
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की सफलता को देखते हुए अब दूसरी एक्ट्रेस भी कुछ ऐसा ही कर रही हैं। जी हां इस बार हॉलीवुड में अपना लक आज़माने के लिए सोनम कपूर आगे बढ़ी हैं। बता दें कि सोनम ने अमेरिका की एक शीर्ष यूनाइटेड टैलेंट एजेंसी के साथ हाथ मिला लिया है। वैसे मैडम सोनम तो पहले भी हॉलीवुड में दिलचस्पी दिखा चुकी हैं लेकिन उनको मौका अब जाकर मिला है।
ट्वीट कर दी जानकारी
सोनम हॉलीवुड में काम करेंगी इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर दी। अपने ट्वीट में सोनम ने लिखा यूनाइटेड टैलेंट एजेंसी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर कर बहुत खुश हूं। मैं जानती हूं कि ये साझेदारी ऐतिहासिक होने जा रही है। सोनम ने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी है। अधिक जानकारी के लिए सोनम के फैंस और साथ ही हमें भी थोड़ा इंतजार करना होगा।
बता दें कि यूटीए का नाम मारिया कैरी, क्रिस ब्राउन, कान्या वेस्ट, जॉनी डेप जैसे इंटरनेशनल कलाकारों के साथ जुड़ा है। यदि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बात करे तो इनका काम डब्ल्यूएमई देखता है। वहीं दूसरी ओर दीपिका ने सीएए के साथ साझेदारी कर रखी हैं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -