करीना सहित छोटी उम्र के को-स्टार संग रोमांस कर चुकी हैं ये एक्ट्रैस
हाल ही में करीना कपूर और अर्जुन कपूर की ’की एंड का’ रिलीज हुई है। आर बाल्कि के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में हसबैंड वाइफ के अनोखे रिलेशन को दिखाया गया है। इस मूवी में रोमांस और कॉमेडी का जोरदार तड़का लगाया गया है। आपको बता दें कि इस मूवी की स्टार करीना अर्जुन कपूर से 5 साल बड़ी हैं। जहां करीना की उम्र 35 साल है वहीं अर्जुन कपूर की उम्र 30 साल है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं उन एक्ट्रैस के बारे में जिन्होंने अपने से छोटी उम्र के एक्टर्स के साथ काम किया है।
करीना कपूर
35 साल की करीना ने 30 साल के अर्जुन कपूर के साथ ’की एंड का’ में का किया है। वहीं 33 साल के इमरान खान के साथ ’गोरी तेरे प्यार में’ मूवी में काम किया है। इसके अलावा करीना ने अपने से एक साल छोटे शाहिद के साथ ’फिदा’, ’चुप चुप के’ और ’जब वी मेट’ में काम किया है।
कैटरीना कैफ
32 साल की कैटरीना कैफ ने अपने से 2 साल छोटे यानी 30 साल के आदित्य रॉय कपूर के साथ ’फितूर’ में रोमांस किया है।
प्रियंका चोपड़ा
33 साल की प्रियंका चोपड़ा ने ’गुंडे’ में अपने से 3 साल छोटे और 30 साल के अर्जुन कपूर के साथ काम किया है। इसके अलावा इसी मूवी में उन्होंने अपने से 3 साल छोटे और 30 साल के रणवीर सिंह के साथ काम किया है। साथ ही ’बाजीराव मस्तानी’ में भी प्रियंका को रणवीर के अपोजिट कास्ट किया गया था।
सनी लियोन
34 साल की सनी लियोन ने अपने से 3 साल छोटे यानी 31 साल के जय भानुशाली के साथ ’लीला’ में काम किया है।
नरगिस फखरी
36 साल की नरगिस फखरी ने अपने से 8 साल छोटे और 28 साल के एक्टर वरूण धवन के साथ ’मैं तेरा हीरो’ में काम किया है।
श्रुति हसन
30 साल की श्रुति ने ’रमैया वस्तावैया’ में अपने से 3 साल छोटे और 28 साल के गिरीष कुमार के साथ काम किया है।
बिपाशा बसु
37 साल की बिपाशा बसु ने ’अलोन’ में अपने से 3 साल छोटे और 34 साल के करण सिंह ग्रोवर के साथ काम किया है। वहीं क्रिएचर ’थ्रीडी’ में बिपाशा को 33 साल के इमरान अब्बास नकवी के साथ कास्ट किया गया था।
विद्या बालन
38 साल की विद्या बालन ने अपने से 4 साल छोटे और 34 साल के शाहिद कपूर के साथ ’किस्मत कनेक्शन’ में काम किया है। वहीं अपने से 1 साल छोटे और 37 साल के इमरान हाशमी के साथ उन्होंने ’घनचक्कर’ और ’डर्टी पिक्चर’ में काम किया है।
कोंकणा सेन शर्मा
36 साल की कोंकणा ने अपने से 3 साल छोटे यानी 33 साल के रणबीर कपूर के साथ ’वेकअप सिड’ में काम किया है।
करिश्मा कपूर
41 साल की करिश्मा कपूर ने ’डेंजरस इश्क’ में अपने से 7 साल छोटे यानी 34 साल के रजनीश दुग्गल के साथ काम किया है।
|