B’day Spl: इन एक्ट्रेस ने किया सलमान के साथ डेब्यू, कुछ रहीं हिट तो कुछ फ्लॉप
बॉलीवुड में दबंग सलमान खान एक ऐसे एक्टर है जो हमेशा मदद के लिए जाने जाता है। हर एक्ट्रेस का यह सपना होता है कि वह सलमान के साथ जरूर काम करे। ऐसे में उन्होंने कुछ एक्ट्रेस को अपने साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका दिया। लेकिन खास बात तो ये रही की दबंग खान के साथ बॉलीवुड में कदम रखने के बाद भी कुछ एक्ट्रेस रहीं हिट तो कुछ फ्लॉप। वैसे बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। तो आइए इस मौके पर जानते है दबंग खान के साथ डेब्यू करने वाली हसीनाओं के बारे में…
Katrina Kaif
डेब्यू का साल : 2005
फिल्म : मैंन प्यार क्यूं किया
बॉलीवुड में अनेक हिट फिल्म देने वाली बार्बी डॉल व मासूम सी स्माइल वाली एक्ट्रेस कैटरिना कैफ हैं। कैटरीना ने सलमान खान के मैंने प्यार क्यूं किया से डेब्यू किया था। लेकिन कैटरीना काफी फेमस एक्ट्रेस हैं।
Sneha Ullal
डेब्यू का साल: 2005
फिल्म : लकी नो टाइम फॉर लव
मिस वर्ल्ड ऐशवर्या राय बच्चन की तरह दिखने वाली स्नेहा उल्लाल ने फिल्मी सफर की शुरूआत सलमान खान के साथ फिल्म लकी से की थी। लेकिन जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर ’लकी :…’ फ्लॉप हुई। उसी तरह स्नेहा भी अपनी पहचान बनाने में असफल रहीं।
Sonakshi Sinha
डेब्यू का साल : 2010
फिल्म का नाम : दबंग
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिंहा ने भी बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म दंबग थीं। जो काफी हिट हुई थी। इसके बाद सोनाक्षी ने एक के बाद एक हिट फिल्में दी।
Zarine Khan
डेब्यू का साल : 2010
फिल्म का नाम : वीर
जरीन खान ने भी बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म वीर थी। लेकिन जरीन बॉलीवुड में ज्यादा दम नहीं दिखा पाई। बॉलीवुड में करियर न बनाने के बाद उन्होंने पंजाबी और तमिल फिल्मों के ऑफर भी लेने शुरू कर दिए।
Hazel Keech
डेब्यू का साल : 2011
फिल्म का नाम : बॉडीगार्ड
क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ हाल में सगाई करने वाली एक्ट्रेस हेजल कीच ने बॉलीवुड में सलमान खान के साथ कदम रखा था। उनकी पहली बॉडीगार्ड में करीना के दोस्त का रोल निभाया था। उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभवित किया था।
Daisy Shah
फिल्म का नाम : जय हो
हाल ही में रिलीज हुई डेट स्टोरी-3 की एक्ट्रेस डेजी शाह ने भी सलमान खान के साथ डेब्यू किया था। लेकिन इस हिट फिल्म के बाद भी बॉलीवुड में उन्हें पहचान नहीं मिली।
Isabelle Kaif
डेब्यू का साल :2014
फिल्म का नाम : Dr Cabbie
बॉलीवुड में अनेक हिट फिल्म देने वाली बार्बी डॉल व मासूम सी स्माइल वाली एक्ट्रेस कैटरिना कैफ की बहन इसाबेल कैफ ने भी सलमान खान के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था।
Bhagyashree Patwardhan
डेब्यू का साल : 1989
फिल्म : मैंने प्यार किया
भाग्यश्री ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ’मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म तो बहुत हिट रही। लेकिन इसके बाद भाग्यश्री का जलवा देखने को नहीं मिला।