JNU में शुरू हुए एडमिशन, 21 मार्च तक करें अप्लाई
जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके है इच्छुक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से किए जा सकते हैं। डिपार्टमेंट ने ऑफलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 मार्च तय की गई है।
ऑफलाइन अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के फार्म 23 मार्च 2016 तक डिपार्टमेंट पहुंच जाने चाहिए। जबकि ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 मार्च 2016 शाम 5 बजे तय की गई है।स्टूडेंट्स की मदद के लिए डिपार्टमेंट ने हेल्थ सेंटर शुरू किए है जहां से स्टूडेंट्स जानकारी ले सकते हैं। फार्म भरने या अन्य किसी भी जानकारी के लिए डिपार्टमेंट की लिंक www.jnu.ac.in पर विजिट करें।
|