आपने दो लोगों को प्यार में पड़ते तो खूब देखा होगा, लेकिन क्या कभी दो पेट्स के बीच प्यार हो सकता है। नहीं ना। आखिर उनमें वो इमोशंस नहीं होते , जो इंसान फील कर सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है, जानवर भी प्यार कर सकते हैं। हम आपको एक ऐसे डॉग कपल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एकदूसरे से बहुत प्यार करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, प्यार के चलते दोनों डॉग्स ने एंगेजमेंट भी कर ली है। जी हां, फ्रेंच डॉग और लूना एक दूसरे के प्यार में इतने पागल हैं, कि दोनों ने सगाई कर ली। सोचकर आपको भी अजीब लग रहा होगा, लेकिन कुत्ते भी प्यार कर सकते हैं। वे भी अपने पाटर्नर के साथ हर पल को एन्जॉय करते हैं, जैसे इंसान करते हैं। देखिए दोनों की एंगजेमेंट की ये खूबसूरत तस्वीरें।