जल्द ही भारत आएगी अफगान गर्ल
- - Advertisement - -
पाकिस्तान से निकाली गई अफगान गर्ल शरबत गुला अब अपने इलाज के लिए जल्द ही भारत आएगी। इस बात की जानकारी अफगान राजदूत शैदा अब्दाली ने ट्विटर के ज़रिए दी है। अपने ट्वीट में अब्दाली ने कहा, ”चर्चित अफगानी शरबत गुला मुफ़्त में मेडिकल इलाज के लिए जल्द भारत में होंगी, सच्चा मित्र होने के लिए भारत को धन्यवाद।”
बता दें कि अफगान गर्ल के नाम से मशहूर शरबत हैपेटाइटिस सी सहित कुछ अन्य दिक्कतों से परेशान हैं। माना जाता है कि तीन बच्चों की मां शरबत का इलाज बेंगलुरु के अस्पताल में होगा। भारत सरकार की ओर से शरबत का मुफ़्त इलाज का प्रस्ताव दिया गया था।
हाल ही में पाक ने किया है रिहा
कागजात में गड़बड़ी के आरोप में बुधवार को पाकिस्तान से अफगानिस्तान निर्वासित किया गया था। बता दें कि बचपन में अफगानिस्तान से फरार होने के बाद शरबत ने पाकिस्तान में दशकों बिताए हैं।
12 साल की उम्र से आई चर्चा में
नेशनल जियोग्राफिक चैनल की मैगजीन की फ्रंट पेज पर छपने के बाद शरबत गुला रातों रात मशहूर हो गई थी। यह तस्वीर उस वक्त छपी थी जब वह महज 12 साल की थीं। पत्रिका के फोटोग्राफर स्टीव मैक्करी ने हरी आंखों वाली इस बच्ची की तस्वीर 1984 में पेशावर के एक शरणार्थी शिविर में ली थी और उन्हें शरबत गुला बताया था। तस्वीर की चर्चा पूरी दुनिया में हुई। इसने उन्हें ’अफगान गर्ल’ के रूप में प्रसिद्ध कर दिया।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -