एक हफ्ते से भी कम समय में भारत को मिली दूसरी बड़ी कामयाबी
- - Advertisement - -
जी हां एक हफ्ते से भी कम समय में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है। अग्नि 5 के बाद भारत ने सोमवार को ओडिशा तट के ए.पी.जे.अब्दुल कलाम द्वीप से अग्नि 4 का अंतिम परीक्षण सफल कर लिया है। स्वदेश में बनी इस मिसाइल की ख़ास बात यह है कि यह सतह से सतह पर वार कर सकती है।
ग़ौरतलब है कि भारत ने पिछले हफ़्ते अग्नि-5 का परीक्षण किया था। भारत की इस बड़ी कामयाबी से चीन खासा नाराज हो गया था। अब इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद चीन की प्रतिक्रिया कैसी होगी यह देखना काफी दिलचस्प होगा।
ये ख़ास बात है अग्नि 4 में
-अग्नि 4 एक टन के वजन तक हथियार ले जाने में सक्षम है। सटीक निशाना साधने के लिए इसमें रिंग लेजर गायरो बेस्ड इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम , माइक्रो नेविगेशन सिस्टम लगे हुए हैं।
-इसमें सॉलिड फ्यूल से चलने वाले दो इंजन लगे हुए हैं। इसकी लंबाई 20 मीटर और लॉन्च वेट 17 टन है।
-अग्नि 4 को रोड मोबाइल लॉन्चर से दागा जा सकता है।
यह 4,000 किमी तक के टारगेट पर निशाना लगा सकती है।
अग्नि 4 की एक मुख्य विशेषता इसका फिफ्थ जनरेशन के कंप्यूटर सिस्टम से लैस होना भी है।
किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर यह खुद सुधार कर सकेगी।
- - Advertisement - -