Monday, August 28th, 2017
Flash

क्रिकेट छोड़ने के बाद धोनी का ये प्लान 500 लोगों को नौकरी देगा




Education & Career

Sponsored




महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के महानतम कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया सालों बाद वर्ल्डकप जीतने का सपना पूरा कर पाई थी। कप्तानी छोड़ने के बाद से धोनी के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आ रही है जिसके चलते उनके इस्तीफे को लेकर भी बात की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी ने अपने रिटायरमेंट के बाद का प्लान बना लिया हैं। हो सकता है जल्द ही वे आपको एक बिजनेसमैन की भूमिका में नज़र आए।

होटल खोलने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
हाल ही में पता चला है कि धोनी इन दिनों अपने गृहनगर रांची में एक फाइव स्टार होटल खोलने जा रहे है। जानकारी के लिए बता दें कि धोनी झारखंड मोमेंटम के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। बीते दिनों धोनी की कंपनी ‘रीति ट्रैवल एवं टिकटिंग प्राइवेट लिमिटेड’ ने धुर्वा में फाइव स्टार होटल खोलने का प्रस्ताव दिया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

500 लोगों को रोजगार मिलेगा
इस होटल की लागत करीब 300 करोड़ रूपए बताई जा रही है। धोनी के इस होटल में करीब 500 लोगों को नौकरी मिलने की बात कही गई है। धोनी की कंपनी ने धुर्वा में ज्यूडिशियल अकादमी के पास करीब पांच एकड़ जमीन चुनी है। सुत्रों के अनुसार धोनी की कपंनी के प्रमोटर अरुण पांडे ने कहा कि जमीन आवंटित होते ही होटल का काम शुरू कर दिया जाएगा।

खोल सकते हैं स्पोट्रस वियर फैक्ट्री
फिलहाल ये जमीन पर्यटन विभाग के पास है, जिसपर निर्णय सरकार को करना है। इसके साथ ही स्पोट्रस यूनिवर्सिटी और स्पोट्रस वियर फैक्ट्री खोलने की भी बात जारी है। धोनी ने बीते दिनों में रांची के न्यूक्लियस मॉल में एक स्पोट्रस स्टोर का उद्घाटन किया था। जिसमें धोनी ब्रांड एंबेसडर के साथ स्टोर के पार्टनर भी हैं। सूत्रों के अनुसार धोनी साल 2020 तक 275 स्टोर और खोलने की योजना बना रहे हैं। हालांकि ये स्टोर सिर्फ रांची में खुला है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories