10 साल पहले अगवा हुई बेटी, पढ़े दर्द भरी दास्तां
नई दिल्ली. दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां से दस साल पहले अगवा की गई बेटी अब जाकर अपनी मां से मिली है। ये लड़की जून 2006 में लापता हुई थी। तब इसकी उम्र 11 साल थी। वह लड़की अब जाकर अपनी मां से मिली है और अब उसकी उम्र 21 साल हो गई है। इस लड़की को अगवा किया गया था। ढूंढने की कई कोशिश की पर नहीं मिली। आइए आपको बताते है इस लड़की की दर्दभरी कहानी…
देखकर रो पड़ी मां
दस साल बाद जब इस मां ने अपनी लड़की को देखा तो मां अपनी बेटी को देखकर रो पड़ी। उसने अपनी मां को बताया कि दस साल में उसके साथ क्या-क्या हुआ। इसे सुनकर लड़की की मां के आंसू रोके नहीं रूके। लड़की के अगवा होने से लेकर और घर आने से पहले उसके साथ बहुत ही दर्दनाक हादसे हुए है। इसे अगवा कर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म, शादी में बेच दिया गया और उसके दो बच्चों को डांस बार में बेच दिया गया। जब लड़की की मां ने अपनी बेटी को देखा तो उनको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ, कि वो जिंदा है। लड़की के पिता अब जिंदा नहीं है। जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान लू लगने से मौत हो गई थी। 2008 में एक वर्ष के बाद पुलिस ने उसके मामले की फाइल को बंद कर दिया था।
बार-बार बेचा गया
मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक, लड़की की मां ने बताया कि मैनें को खुद को कहा कि वो अगवा हो गई है और उसे मार दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा, मैं पुलिस और सीएम से मिली, लेकिन किसी ने भी कोई एक्शन नहीं लिया। 10 साल पहले मां-बेटी के बीच किसी बात पर बहस हो गई थी। लड़की गुस्से में बाहर चली गई, तभी वहां एक मारुति कार में से दो लोग आए एक कपड़े पर नशीला पदार्थ छिड़का और लड़की को जबरदस्ती सूंघा दिया। लड़की बेहोश करने के बाद कार में ले गए। 200 किमी दूर अंबाला में एक जगह जहां और भी लड़कियां पहले से मौजूद थी वहां ले जाकर बंद कर दिया। कुछ दिन बाद पीड़िता को एक गुजरात से आए आदमी को बेच दिया गया। उसके साथ रोज रात को दुष्कर्म किया जाता था।
2010 में जब उस आदमी के घर कोई रिशतेदार आया तो उसे उसके हवाले कर दिया गया। उसने पीड़िता को कहा उसे आजाद कर देगा, लेकिन उसे छोड़ने के बहाने भटिंडा ले गया और वहां 20 साल के नशीले पदार्थ के आदि लड़के से शादी करा कर बेच दिया। रोज उस मारता और यौन उत्पीड़न करता था। पीड़िता ने दो बच्चों को जन्म दिया। दूसरे लड़के के जन्म पर उसके पति मर गया। वो बाद में अपने बच्चों के बिना भाग निकली। दिल्ली पुलिस ने उसके बयान पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।