बाहुबली -2 के बाद अब 500 करोड़ के बजट की बनेगी रामायण
हिंदी सिनेमा अब एक और महाकाव्य पर फिल्म बनाने के लिए तैयार है। ये फिल्म है रामायण पर। 500 करोड़ की इस फिल्म के लिए तीन निर्माताओं ने हाथ मिलाया है। मिरर के अनुसार मंगलवार को इस फिल्म के निर्माण के लिए तीन निर्माताओं अलू अरविंद, नमित मल्होत्रा और मधु मंतेना ने हाथ मिलाया है।
यह फिल्म हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषाओं में होगी, जो कि भारत की महत्वाकांक्षी योजना के रूप में अनुमानित 500 करोड़ रूपए के बजट के साथ पेश होगी। इस फिल्म को 3डी में शूट किया जाएगा और तीन भाग की श्रृंखला के रूप में जारी किया जाएगा। इन सबकी पुष्टि करते हुए अलू अरविंद ने बताया है कि यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। लेकिन रामायण को बड़े पर्दे पर संभवत: सबसे शानदार तरीके से बताया जाना चाहिए।
करीबी सूत्र के अनुसार तीनों निर्माता स्क्रिप्ट पर एक साल से ज्यादा से काम कर रहे हैं। 1987-88 में दूरदर्शनी पर प्रसारित होने वाली रामानंद सागर की रामायण और फिर 2008 में सागर आट्र्स द्वारा इस महाकाव्य को एक बार फिर नए परिवेश में बनाया गया था। अब वे इस समय इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाना चाहते हैं।
- - Advertisement - -