Wednesday, August 30th, 2017
Flash

इंसानी मांस सर्व करने की झूठी खबर के बाद इस रेस्टोरेंट पर मंडरा रहा है बंद होने का खतरा




Social

401199ac-929d-4465-92ed-3d843a0aecb3

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में एक भारतीय रेस्टोरेंट को बंद करने के लिए मजबूर किया जा रहार है। क्योंकि फर्जी समाचार में ये दावा किया जा रहा है कि ये रेस्टोरेंट इंसान का मांस सर्व करता है। इस रिपोर्ट के फेसबुक पर वायरल होने के बाद इस रेस्टोरेंट पर बंद हाने का खतरा मंडरा रहा है।

दक्षिण पूर्व लंदन में करिट्विस्ट की मालकिन शिरा बेगम  ने कहा है कि लोगों ने इमारत को बर्खास्त करने की धमकी दी है और पुलिस अधिकारियों को बुलाया गया है। हालांकि ये आर्टिकल एक फर्जी समाचार साइट से उत्पन्न हुआ है जहां अनाम यूजर्स सोशल मीडिया पर कहानियों को साझा करने से पहले अपना खुद का नकली समाचार प्रस्तुत कर सकते हैं।

PROD-MAIN-Indian-restaurant-fighting-to-survive_ED

शीना ने बताया कि एक व्यक्ति ने कहा कि अगर शटर नहीं होते, तो हम खिड़कियों के कांच तोड़ देते। यह हमारे व्यापार पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। हमे लोगों ने फोन करके बताया कि आप होटल में इंसान का मांस सर्व करते हैं। अगर ये हमारे साथ न हुआ होता तो हम इस बात पर हंस रहे होते। यह समाचार हर जगह फैल चुका है और लोग इस बात पर विश्वास कर रहे हैं। ये जानते हुए भी कि हम पिछले 60 साल से इस रेस्टोरेंट को चला रहे हैं। हमें तो ये समझ नहीं आ रहा कि आर्टिकल में इतनी स्पेलिंग और ग्रामिटिकल मिस्टेक्स हैं तब भी लोग इसे सच मान रहे हैं।

पोस्ट में बताया गया है कि रेस्टोरेंट के मालिक राजन पटेल को अपने रेस्टोरेंट मे ंइंसान का मांस बेचने के लिए कल रात गिरफ्तार भी कर लिया गया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि रेस्टोरेंट में इंसान के नौ फ्रोजन शव पाए गए जिनसे मीट बनाया जाता है। फिलहाल राजन पटेल हिरासत में है और रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories