देश के लिए फिर एक जवान कुर्बान
- - Advertisement - -
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। दो दिन बाद शनिवार को पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान ने कश्मीर के केरन सेक्टर में भारतीय चौंकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद हुए जवान का नाम हर्शिद बदार्या बताया जा रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से की गई इस गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल भी हुआ है। बता दें कि महज़ एक हफ़्ते में पाकिस्तान ने हमारे छह जवानों को निशाना बनाया है।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक ने 100 बार तोड़ा सीजफायर
-सूत्रों की माने तो सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान अब तक 100 बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है। जिसमें अब तक 23 लोगों की मौत हुई है। इनमें 11 जवान और बाकी सभी सिविलियन है। इसके अलावा तकरीबन 83 लोग घायल हुए हैं। वहीं दूसरी ओर भारतीय जवान भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। एक सीनियर अफसर के अनुसार पिछले दिनों सिक्युरिटी फोर्सेज ने घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम किया है।
-अफसर ने बताया कि पाकिस्तानी रेजर्स लगातार सीमा पार से सीजफायर का वॉयलेशन कर रहे है। पाकिस्तान ने जम्मू इलाके में बार्डर पर 83 बार सीजफायर का वायलेशन किया है। कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से 18 बार सीजफायर तोड़ा गया है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -