पाकिस्तान की ओर से जारी गोलीबारी में फिर शहीद हुआ एक जवान
- - Advertisement - -
लगातार पाकिस्तान सीज़फायर का उल्लंघन कर रहा है। रविवार सुबह पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के पास पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई जिसमें सेना का एक और जवान शहीद हो गया। एक अधिकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों और असैन्य इलाकों पर गोलीबारी एवं गोलाबारी की।
रातभर से जारी है फायरिंग
रात भर से ही पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की जा रही है। बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान लगातार गोलीबारी कर रहा है। इस गोलीबारी में अब तक आठ भारतीय जवान शहीद हो चुके हैं। वहीं जवाबी कार्रवाई में भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की 14 चौकियों को तबाह कर दिया है। अभी भी सेना के जवान पाक को लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान सेना ने क्षेत्र में नागरिक और सुरक्षा इकाइयों को निशाना बनाकर चार स्थानों पर बिना कारणवश गोलीबारी और फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने कहा, ”भारतीय सेना समान क्षमता के हथियारों का इस्तेमाल कर प्रभावी तरीके से इसका जवाब दे रही है। फायरिंग और गोलीबारी अभी भी जारी है।” पाकिस्तान सेना ने नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर दो दिनों की शांति के बाद रविवार को संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -