फिल्मी मां-बेटों की उम्र में है इतना अंतर जो कर देगा हैरान

Surbhi Bhatewara

Entertainment

मां के प्यार को शब्दों में तोलना तो नामुमकिन है मगर हां इसे महसूस कर पाना बिल्कुल मुमकिन है। बॉलीवुड में भी कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस ने पर्दे पर मां का रोल इतना बखुबी निभाया है कि वो हमेशा के लिए यादगार बन गई हैं। पर आप शायद ही यह जानते होंगे कि 1931 में जन्मीं निरूपा रॉय ने जब फिल्म ‘दीवार’ में मां की भूमिका निभाई थी तब वह 44 वर्षीय ही थीं, वहीं उनके ऑनस्क्रीन बेटे शशि कपूर 37 वर्ष के थे और अमिताभ बच्चन 33 वर्ष के थे और देखा जाए तो दोनों ही क्रमशः उनके मुकाबले सिर्फ 7 और 11 साल छोटे थे। ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान खान 49 के थे और सोनम कपूर 29 की थी और सलमान ने सोनम कपूर के साथ रोमांटिक भूमिका निभाई थी। उस समय सलमान ने एक साक्षत्कार में कहा था कि अपने दोस्त की बेटी के साथ रोमांस करना बड़ी अजीब बात है। आज आपको बताते हैं जिन एक्ट्रेसेस ने ऑनस्क्रीन मां का किरदार निभाया था और वह अपने ऑन स्क्रीन बेटे से कुछ ही साल या तो बड़ी थी या फिर छोटी थी।

1. रीमा लागू-संजय दत्त

एक्ट्रेस रीमा लागू ने संजय दत्त के अलावा कई बॉलीवुड ऐक्टर की मां का किरदार भी निभाया था पर रीमा लागू, संजय दत्त से उम्र में ज्यादा बड़ी नहीं थीं। उन दोनों के बीच मात्र 1 साल का अंतर था।

2. रोहिणी हट्टंगड़ी- अमिताभ बच्चन

ऐक्ट्रस रोहिणी ने 1990 में सुपरहिट एक्शन ड्रामा अग्निपथ में अमिताभ की मां की भूमिका निभाई थी। असल जिंदगी में रोहिणी, अमिताभ से उम्र में 11 वर्ष छोटी हैं।

अधिक जानने के लिए next पर क्लिक करें

3. रोहिणी हट्टंगड़ी- ऋषि कपूर

फिल्म दामिनी (1993) में रोहिणी ने ऋषि कपूर की मां का किरदार निभाया था। रोहिणी 1951 में जन्मीं थी और ऋषि कपूर 1952 में जन्में थे।

4. डिंपल कपाडिया – सलमान खान और अरबाज खान

फिल्म दबंग (2008) में डिंपल ने खान ब्रदर्स की मां का किरदार अदा किया था। आपको बता दें कि डिंपल दोनों खान ब्रदर्स से उम्र में ज्यादा बड़ी नहीं हैं साथ ही डिंपल ने कॉकटेल (2012) में भी सैफ की मां का किरदार निभाया था। डिंपल कपाड़िया का जन्म 1957 में हुआ है, जबकि सलमान का 1965 में और अरबाज खान का 1967 में जन्म हुआ है।

5. शैफाली शाह- अक्षय कुमार

खैर एक्टिंग के आगे उम्र छोटी या बड़ी नहीं होती है पर शायद इस एक्ट्रेस की उम्र के बारे में आप जानकर आश्चर्यचकित हो जाएंगे। शैफाली शाह ने वक्त (2005) में अक्षय की मां का रोल अदा किया था। शैफाली शाह का जन्म 1972 में हुआ है और अक्षय कुमार का जन्म 1967 में हुआ है।

6. वाहिदा रहमान- अमिताभ बच्चन

वाहिदा रहमान ने अदालत (1976) में अमिताभ की पत्नी का किरदार निभाया था वहीं दूसरी ओर नमक हलाल (1982) में अमिताभ की मां का किरदार अदा किया था। वाहिदा रहमान का जन्म 1938 में हुआ है और अमिताभ का 1942 में हुआ है।

7.फरीदा जलाल-अनिल कपूर

फरीदा जलाल को मां की भूमिका में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। फरीदा ने जुदाई, पुकार, लज्जा, लाड़ला और लोफर में अनिल कपूर की मां की भूमिका निभाई है पर जब आप इनके उम्र के बीच का अंतर देखेगें तो शायद आपकी भी आंखें खुली रह जाएं। फरीदा का जन्म 1949 में हुआ और अनिल कपूर का जन्म 1956 में हुआ है।

8. किरण खैर – आमिर खान

किरण खैर ने ‘रंग दे बसंती’ फिल्म में आमिर खान की मां का किरदार अदा किया था। किरण खैर का जन्म 1955 में हुआ है। जबकि आमिर खान का जन्म 1965 में हुआ।

9. किरण खैर – शाहरूख खान

किरण खैर ने ओम शांति ओम (2007) और कभी अलविदा ना कहना (2004) में शाहरूख खान की मां किरदार अदा किया था पर इनकी उम्र में सिर्फ 10 साल का अंतर है।

10. रोहिणी हट्टांगड़ी – संजय दत्त

रोहिणी हट्टांगड़ी ने राज कुमार हिरानी की फिल्म मुन्नाभाई एम. बी. बी.एस. में संजय दत्त की मां का रोल अदा किया था, उनकी उम्र देखकर हम शायद यही सोचेगें कि वह कितनी बड़ी होंगी। पर असल में संजय दत्त उनसे सिर्फ 9 साल ही छोटे हैं।

11. रीमा लागू – दग्गुबती वेंकटेश

रीमा लागू ने फिल्म तकदीरवाला (1995) में दग्गुबती वेंकटेश की मां का रोल अदा किया था पर जब आप इन दोनों की उम्र के बीच का अंतर जानेंगे तो शायद आपको भी विश्वास नहीं होगा पर सच्चाई यही है। रीमा लागू दग्गुबती वेंकटेश से सिर्फ 2 साल ही बड़ी हैं।

12. रीमा लागू- शाहरूख खान

रीमा लागू ने फिल्म कल हो ना हो में शाहरूख की मां का किरदार अदा किया था, पर असल जिंदगी में शाहरूख, रीमा लागू से मात्र 7 साल ही छोटे थे। रीमा लागू ने कई बार सलमान खान की मां का भी रोल किया है पर देखा जाए तो रीमा सिर्फ 7 साल ही बड़ी हैं।

13.सुप्रिया पाठक – के के मेनन

सुप्रिया पाठक एक जबरदस्त कलाकार के रूप में जानी जाती हैं। सुप्रिया पाठक को अक्सर बड़े बजट की फिल्म में देखा जाता है। सुप्रिया पाठक ने सरकार (2005) में के के मेनन की मां का किरदार अदा किया था मगर दोनों एक्टर्स के बीच उम्र का ज्यादा अंतर नहीं है। सुप्रिया पाठक के के मेनन से सिर्फ 6 साल बड़ी हैं।

14.हिमानी शिवपुरी – गोविंदा, मिलिंद गुणाजी और सलमान खान

गोविंदा और मिलिंद ने ‘जिस देश में गंगा रहता है’ (2000) में हिमानी के बेटे का रोल अदा किया है पर रियल लाईफ में यह सभी बराबर की ही उम्र के हैं। हिमानी शिवपुरी का जन्म 1960 में और शाहरूख खान का जन्म 1961 में और गोविंदा का जन्म 1963 में हुआ है। वहीं दूसरी ओर हिमानी ने बीवी नंबर 1 में सलमान खान की मां का किरदार निभाया था पर सलमान हिमानी से सिर्फ 5 साल ही छोटे हैं।

15. सुप्रिया कर्निक – रितिक रोशन

फिल्म यादें 2001 में सुप्रिया ने रितिक की मां का किरदार निभाया था। पर मजेदार बात यह है कि रीतिक मात्र एक साल ही छोटे हैं सुप्रिया से।

16. नरगिस दत्त – सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार

नरगिस दत्त जानी मानी अदाकारा ने मदर इंडिया (1957) में अपने ही पति की मां की भूमिका अदा की थी। रोचक बात यह है कि नरगिस दत्त, सुनील और राजेंद्र कुमार सभी की उम्र 28 साल की ही थी।