आज ही के दिन हुआ था अग्नि-2 का परीक्षण, ये है ताकतवार मिसाइलें

किसी भी देश की मुख्य ताकत मानी जाती है वहां की सैन्य शक्ति। जी हां कही न कही मजबुत सैन्य शक्ति से ही देश बिना किसी मुसीबतों से विकास करता है। आपको बता दे कि आज ही के दिन यानी 11 अप्रैल 1999 को हमारे देश में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO), द्वारा अग्नि-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था। ये भारत की ताकतवर मिसाइल है और इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने विकसित किया है। यह अत्याधुनिक तकनीक से बनी 21 मीटर लंबी और 1.3 मीटर चौड़ी है। अग्नि-2 मिसाइल परमाणु हथियारों से लैस होकर 1 टन लोड ले जाने में सक्षम है। हम आपको बताने जा रहे है भारत की ऐसी ही ताकतवर मिसाइलों के बारे में जो हमारे देश की सैन्य शक्ति को मजबुत करती है…
ब्रह्मोस
भारत की सबसे शक्तिशाली मिसाइल ब्रह्मोस एक कम दूरी की रैमजेट, सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल है। इसे पनडुब्बी से, पानी के जहाज से, विमान से या जमीन से भी छोड़ा जा सकता है। ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज गति की क्रूज मिसाइल है। साथ ही ब्रह्मोस दुनिया की सबसे आधुनिकतम जंगी जहाज नाशी मिसाइल भी है।
- मारक क्षमता 290 किलोमीटर
- 300 किलो तक बारूद ले जाने में सक्षम
- जमीन, हवा, पनडुब्बी, युद्धपोत से दागा जा सकता है
सागरिका
सागारिका भारतीय नौ सेना में शामिल एक परमाणु हथियारों का वहन करने में सक्षम मिसाइल है जिसे पनडुब्बी से प्रक्षेपित किया जा सकता है। इसे सागारिका डीआरडीओ के हैदराबाद में मिसाइल परिसर में विकसित किया गया था। इसकी लंबाई 8.5 मीटर की है।
- मारक क्षमता 750 किलोमीटर
- 500 किलो तक बारूद ले जाने में सक्षम
निर्भय
यह सबसोनिक क्रूज़ मिसाइल है। यह तीनों सेनाओं के लिए उपयोगी है। इसका निर्माण डीआरडीओ द्वारा किया गया। भारत ने दिनांक 17 अक्टूबर 2014 को सब सॉनिक क्रूज मिसाइल निर्भय का सफल टेस्ट किया गया था।
- मारक क्षमता 1000 किलोमीटर
- परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम
- कम ऊंचाई पर उड़ने के कारण राडार में नहीं दिखता
धनुष
धनुष मिसाइल के नाम से ही प्रतीत होता है कि यह अपनी मारक क्षमता के लिए फेमस है। स्वदेशी तकनीक से निर्मित पृथ्वी मिसाइल का नौसैनिक संस्करण है। यह 8.56 मीटर लंबा है। प्रक्षेपण के समय इसका वजन 4600 किलोग्राम होता है और इसे पारंपरिक तथा परमाणु दोनां तरह के हथियारों का प्रक्षेपण किया जा सकता है।
- परमाणु हथियारों को ले जाने की क्षमता रखता
- 750 किलोग्राम मुखास्त्र ले जाने में सक्षम
- 500 किलोमीटर तक की मारक क्षमता
शौर्य
शौर्य मिसाइल सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है। जिसे भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने भारतीय सशस्त्र बलों के उपयोग के लिए विकसित किया है।
- मारक क्षमता 750-1800 किमी
- 1 टन परंपरागत या परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम
- मध्यवर्ती श्रेणी में प्रहार की क्षमता
पृथ्वी
भारत की ताकतवर मिसाइलों में गिनी जाने वाली पृथ्वी मिसाइल तीन वर्जन में बनी है। जिसका यूज भारतीय सेना की तीनों इकाईयों थल, वायु और नौसेना में होता है।
पृथ्वी-1
- मारक क्षमता 150 किलोमीटर
- 1000 किलो बारूद ले जाने में सक्षम
पृथ्वी-2
- मारक क्षमता 250 किलोमीटर
- 500 किलो बारूद ले जाने में सक्षम
पृथ्वी-3
- मारक क्षमता 350 किलोमीटर
अग्नि
अग्नि मिसाइल का नाम सुनते ही दुश्मनों के रोंगते खड़े हो जाते है। जी हां यह मिसाइल भारत की ताकतवर मिसाइल है जों 5 वर्जन में बनी है।
अग्नि-1
- एसएलवी-3 बूस्टर का यूज
- मारक क्षमता 700 किलोमीटर
- परमाणु सामग्री ले जाने में सक्षम
अग्नि-2
- मारक क्षमता 3000 किलोमीटर
- 1000 किलो सामग्री तक ले जाने में सक्षम
अग्नि-3
- मारक क्षमता 3000 किलोमीटर
- 600 से 1800 किलो तक परमाणु सामग्री ले जाने में सक्षम
अग्नि-4
- 4000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता
- परमाणु क्षमता वाली मिसाइल
अग्नि-5
- रेंज 5500 किलोमीटर
|