बीते रोज सुनील शेट्टी ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर बर्थडे पार्टी आयोजित की थी। जिसमें उन्होंने कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज को भी इनवाइट किया था। इस पार्टी में श्रद्धा कपूर और मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे अपने पति के साथ यहां पहुंची थीं। पार्टी बांद्रा स्थित बेस्टिन रेस्त्रां में रखी गई थीं। यहां बॉलीवुड सिलेब्स के साथ सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को तान्या श्रॉफ के साथ स्पॉट किया गया। बताया जाता है कि तान्या अहान की गर्लफ्रेंड हैं, ऐसे में वह कैमरे की नजरों से आखिर कहां बच पातीं। कैमरे में दोनों को एकसाथ कैद किया गया। हालांकि कैमरों को देखते ही तान्या ने अपना चेहरा छुपा लिया था।
बता दें कि ये लोग पहली बार नहीं बल्कि कई बार इन्हें साथ भी डेटिंग करते देखा गया है। कुछ दिन पहले भी एक रेस्त्रां में दोनों को एक साथ लंच डेट पर जाते देखा गया।
कौन हैं तान्या श्रॉफ-
तान्या श्रॉफ कोई स्टार किड नहीं है, लेकिन वे स्टारकिड्स के काफी करीब हैं। स्टार किड से जुड़ी हर छोटी बड़ी पार्टी में वे नजर आ जाती हैं। दरअसल, तान्या बिजनेसमेन जय श्रॉफ और रोमिला श्रॉफ की बेटी हंैं, जो अपनी फैमिली के साथ अमेरिका में रहती हैं। तान्या को कई बार नव्या नवेली नंदा जावेद जाफरी की बेटी अलाविया के साथ भी पार्टी करते देखा गया है। बता दें कि तान्या शेट्टी फैमिली के बहुत ही क्लोज हैं। अहान के साथ उनकी बहन आथिया की भी वे बहुत अच्छी दोस्त हैं।
डेब्यू के लिए तैयार हैं अहान-
अहान शेट्टी को सलमान खान नए चेहरे के रूप में लांच करने जा रहे हैं। वे जल्द ही साजिद नादियावाला की एक्शन फिल्म से डेब्यू करेंगे। बता दें कि इससे पहले सलमान खान ने ही अहान की बहन आथिया को फिल्म हीरो से लांच किया था।