आलिया का लुक आउट, कुछ ऐसी दिखेगी उड़ता पंजाब की कास्ट
उड़ता पंजाब में आलिया का लुक आउट हो गया है। आलिया के इस लुक को शाहिद और आलिया दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उड़ता पंजाब में आलिया के डायलॉग सुन और उनके लुक को देखकर दर्शक चौंक जाएंगे। इस फिल्म में आलिया एक बिहारी लड़की का रोल प्ले कर रही हैं।
मेकर्स ने ’उड़ता पंजाब’ का नया पोस्टर जारी किया है जिसमें सिर्फ आलिया नजर आ रही हैं। बिना मेकअप और गंदे कपड़ों में आलिया का लुक काफी अलग नजर आ रहा है। इसके साथ ही मेकर्स ने एक डायलॉग पोस्टर भी जारी किया है। इसमें आलिया भोजपुरी भाषा में डायलॉग बोल रही हैं। ये डायलॉग काफी बोल्ड है इसलिए हो सकता है सेंसर बोर्ड इस पर कैंची चला दे।
आलिया का लुक आउट होने के साथ ही अब इस फिल्म के सभी स्टार्स का लुक भी सामने है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं उड़ता पंजाब की कास्ट का लुक…
|