Saturday, August 26th, 2017
Flash

इस गली में किस करोगे तो बदल जाएगी, आपकी किस्मत




Social

Sponsored




हिन्दुस्तान का हर व्यक्ति अपने प्यार को लैला-मजनूं, हीर-रांझा की तरह अमर करना चाहते है | आपको यह जानकर ख़ुशी होगी कि, गुआनायुआटो शहर में  मैक्सिको  में एक ऐसी गली है, जिसे ‘एले ऑफ द किस’ के नाम से जाना जाता है | माना जाता है कि, अगर कोई आशिक़ और माशूक़ यहां आकर एक दूसरे को किस करते हैं तो उन्हें अगले पंद्रह सालों के लिए ख़ुशियों का वरदान मिल जाता है |

अमर होने की दिलचस्प कहानी

इस जगह की दिलचस्प बात है, घुमक्कड़ संगीतकारों की टोलियां यहाँ होती है | ये टोलियां 17वीं शताब्दी के स्पेनिश लिबास में घूमती हैं, और प्यार भरे गीत गाती हैं | हिंदुस्तान की भाषा में इस जगह को ‘एले ऑफ द किस’, ‘गली मोब्बत वाली’ या ‘प्रेम गली’ भी कह सकते हैं | जानिए इसके पीछे की क्या दिलचस्प कहानी है ?

किसी जमाने में इस गली में अना और कार्लोस नाम को दो प्रेमी रहते थे | अना अमीर स्पेनी ख़ानदान से थी और कार्लोस मज़दूरी करने वाला एक ग़रीब लड़का था | कहते है कि, जिस बालकनी के नीचे खड़े होकर आज प्रेमी जोड़े एक दूसरे को किस करते हैं, अना उसी बालकनी में खड़ी होकर अपने प्रेमी कार्लोस का इंतज़ार करती थी |

इश्क का जुनून

दोनों रात के अंधेरे में इस गली में छुप कर मिलते थे, लेकिन कार्लोस और अना के प्यार के बीच अमीरी-ग़रीबी की दीवार बनी हुई थी | जिसके चलते एक दिन अना के पिता ने उन दोनों को किस करते हुए देख लिया | अना के पिता ने उसे धमकी दी कि, अगर दोबारा ऐसा किया तो वो उसे मार देगा किन्तु अना पर तो इश़्क का जुनून सवार था | पिता की ऐसी धमकी उसके हौसलों को कहां पस्त करने वाली थी | अगले दिन वो दोनों फिर से मिले | अना के पिता ने उन्हें साथ किस करते देखा तो अपना आपा खो बैठे और वो बालकनी में आए  और कटार से अना का गला रेत दिया | ऐसा कहा जाता है कि जब कार्लोस, अना को बचाने गया तो सीढ़ियों पर गिर गया | उसकी गर्दन टूट गई और बालकनी की सीढ़ियों पर ही उसकी मौत हो गई | ये सीढ़ियां उसके ख़ून से रंग गई थी इसीलिए आज भी इन सीढ़ियों को लाल रंग से रंगा जाता है |

माना जाता है कि, जब दो प्यार करने वाले यहाँ से गुजरते है तो माथा जरूर टेकते है जिससे कार्लोस की आत्मा उन्हें आर्शीवाद देती है और 15 सालों तक उनका प्यार फलता फूलता रहता है | जो लोग ऐसा करके नहीं गुज़रते उन्हें आने वाले सात सालों तक बुरे वक़्त से गुज़रना पड़ता है |

लंबी उम्र के लिए दुआ   

आज भी लोग जिस बालकनी में वो खड़ी होती थी वहां आशिक़ जोड़े अपने नाम लिखते हैं | एक दूसरे के लिए मैसेज लिखते हैं | प्यार की मन्नत मांगने के लिए लोग यहां दूर-दूर से आते हैं | यहां लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतज़ार करते रहते हैं |

अपनी शादी के 43 साल बिता चुके  मारिया और रोसारियो आज भी वो यहां अपने प्यार की लंबी उम्र के लिए मन्नत मांगने आते हैं | जब इस गली में उन्होंने एक-दूसरे को किस किया तो सभी ने तालियां बजाकर उनकी हौसला-अफ़ज़ाई भी की | ऐसी ही कुछ और जगह के बारे में आपको बताते हैं जहां जाकर आप अपने प्यार की लंबी उम्र के लिए दुआ मांग सकते हैं |

सस्पेंशन ब्रिज

ये ब्रिज अमेंरिका के न्यूयॉर्क में है | कहा जाता है इस ब्रिज पर अगर कोई लड़की अपने आशिक़ को किस करने से इनकार कर देती है तो ये ब्रिज उसके पैर के नीचे से गिर जाता है |

जूलियट वॉल

ये इटली के शहर वेरोना में है | हर साल यहाँ हज़ारों प्यार करने वाले इस आस में ख़त छोड़कर जाते हैं कि जूलियट अपनी मेहरबानी से उन्हें ज़िंदगी भर साथ निभाने वाला साथी दिलाएगी |

माउंट हुआंगशान

चीन में स्थित माउंट हुआंगशान भी ऐसी जगह है | प्यार करने वाले यहां मन्नत का ताला बांध कर जाते हैं और उसकी चाबी पहाड़ की चोटियों पर उछाल देते हैं | कामना की जाती है कि उन्हें ताउम्र साथ रहने वाला प्यार करने वाला मिले |

सेंट वेलेंटाइन श्राइन, हर साल 14 फरवरी को इनका जन्मदिन पूरी दुनिया में प्यार करने वाले बड़े चाव से मनाते हैं | आयरलैंड की राजधानी, डब्लिन में वेलेंटाइन के मक़बरे पर पहुंच कर वो उन्हें अक़ीदत का सलाम पेश करते हैं |

शीहाई टेम्पल

ताइवान के लोगों का मानना है कि, इस मंदिर में आने से उस शख़्स की तलाश ख़त्म हो जाती है, जिसे आप अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं. लेकिन यहां प्रेम के भगवान की कृपा उन्हीं पर बरसती है जो चढ़ावे में चीनी चढ़ाते हैं और उम्मीद का दिया रोशन करते है |

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories