अमेरिका दे सकता है भारत को ‘गार्जियन ड्रोन’ का तोहफ़ा
- - Advertisement - -
भारत के लिए खुशख़बरी आई है। अमेरिका जल्द ही लंबे समय से भारत के द्वारा किए जा रहे अनुरोध के संबंध में सकारात्मक फ़ैसला ले
सकता है। बता दें कि अमेरिका समुद्री निरीक्षण में काम आने वाले अत्याधुनिक हथियार रहित गार्जियन ड्रोन भारत को दे सकता है। अमेरिका का ये कदम जून में भारत को एक बड़ा रक्षा सहयोगी करार दिए जाने के बाद सामने आया है।
गार्जियन ड्रोन से भारत को क्या फायदा होगा ?
-यदि अमेरिका ने इसे अपनी मंजूरी दे देता है तो भारत और अमेरिका के रक्षा संबंध को पुख्ता करने में मदद मिलेगी।
दोनों सेनाओं के बीच एक नए स्तर की सहजता लाई जा सकती है।
-इसे सिर्फ़ भारत के साथ ही निर्वतमान राष्ट्रपति की एशिया-प्रशांत की धुरी के लिए भी एक चिरस्थाई विरासत के रूप में देखा जाएगा।
-अधिकारियों का मानना है कि प्रीडेटर गार्जियन यूएवी विमानों की बिक्री हिंद महासागर में भारत की समुद्री निरीक्षण की क्षमताओं को कई गुणा बढ़ा देगी।
अमेरिका सरकार ने अभी नहीं लिया है औपचारिक फ़ैसला
बता दें कि अमेरिका सरकार की ओर से इस संबंध में अभी कोई औपचारिक तौर पर फ़ैसला नहीं लिया गया है। बावजूद इसके ऐसा माना जा रहा है कि भारत के अनुरोध पर अंतर एजेंसी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन इस संबंध मे पिछले महीने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की अमेरिका में पेंटागन में कार्टर के साथ हुई बैठक को अहम माना जा रहा है। बैठक के दौरान कार्टर ने पर्रिकर को आश्वासन दिया गया था कि वह व्यवस्था के भीतर भारत के अनुरोध को ख़ुद आगे बढ़ाएंगे।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -