Monday, September 11th, 2017 21:31:33
Flash

भारत के ग्रुप में अमेरिका, कोलंबिया और घाना को मिली जगह




Sports

FIFA WORLD CUP SHORT NOTE

अक्टूबर महीने में फीफा अंडर -17 विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होने वाला है। भारत की मेजबानी में इस आयोजन का ड्रॉ शुक्रवार को निकाला गया और भारत के ग्रुप ए में अमेरिका, कोलंबिया और घाना को जगह मिली है।

भारत को अपने ग्रुप मैच दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेलने हैं। भारत का पहला मुक़ाबला छह अक्टूबर को अमेरिका से होगा जिससे टूर्नामेंट की शुरुआत हो जायेगी। भारत का दूसरा मैच कोलंबिया से नौ अक्टूबर को और तीसरा मैच घाना से 12 अक्टूबर को होगा।

ड्रा के लिये लीजेंड एस्टेबन कैम्बियासो, वांकवो कानू सहित भारतीय कप्तान सुनील छेत्री और शटलर पीवी सिंधू मौजूद थे। वर्ष1993 में कानू नाइजीरिया की विजेता टीम का हिस्सा रहे थे जबकि 1995 में अर्जेंटीना के कैम्बियासो विजेता टीम का हिस्सा थे। इस अवसर पर भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल पटेल भी मौजूद थे।

टूर्नामेंट का ड्रा इस प्रकार है

ग्रुप ए : भारत , अमेरिका , कोलंबिया और घाना

ग्रुप बी : पैराग्वे , माली , न्यूज़ीलैण्ड और तुर्की

ग्रुप सी : ईरान , गुएना , जर्मनी और कोस्टा रिका

ग्रुप डी : कोरिया , नाइजर , ब्राज़ील और स्पेन

ग्रुप इ : होंडुरस , जापान , न्यू कैलेडोनिया और फ्रांस

ग्रुप ऍफ़ : इराक , मेक्सिको , चिली और इंग्लैंड

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories