जानिए क्यों मैडम तुसाद म्यूजियम से हटेगा बिग-बी का स्टेच्यू
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन का आज के समय में कौन फैन नहीं है, हर कोई उनकी अदाकारी का फैन है। जी हां, उन्होंने ने बॉलीवुड के सक्सेस फिल्मों में अपने एक्टिंग की छाप छोड़ी है। लेकिन खबर है कि अमिताभ बच्चन के मैडम तुसाद में लगे मोम के पुतले को जल्द ही यहां से हटाने की तैयारी कर ली गई है। इससे पहले आप कुछ और सोचे तो जान लिजिए कि उनका पुतला यहां से क्यों हटाया जा रहा है।
ये मोम का पुतला इसलिए हटाया जा रहा है क्योंकि, मैडम तुसाद में लगे 16 साल पुराने मोम के पुतले की जगह अब दूसरा नया पुतला लगाया जाएगा। उनके फैंस के लिए चिंता की बात नहीं है क्योंकि म्यूजियम के अधिकारी अमिताभ के लुक को नया लुक देना चाहते हैं।
आपको बता दें कि वर्ष 2000 में मैडम तुसाद म्यूजियम में बिग बी का पुतला लगाया गया था। ऐसा कहा जा रहा है उनका यह पुतला लेटेस्ट लुक में होगा। दरअसल जब पुराना पुतला लगाया गया था तो बिग बी फिल्म ’कभी खुश कभी गम’ की शूटिंग कर रहे थे, तो उनका लुक कुछ वैसा ही था। अब अमिताभ का लेटेस्ट लुक यहां लगाया जायेगा।
खबरों के अनुसार, कुछ ही दिनों पहले ऐसी खबरें आई थी कि म्यूजियम के अधिकारियों ने अमिताभ बच्चन से उनसे उनके पसंदीदा सामान, चश्मा और कपड़े मांगे हैं ताकि मेकओवर उनके लुक में बदलाव किया जा सके। गौरतलब है कि, अमिताभ के अलावा इस म्यूजियम में शाहरुख खान, सलमान खान, कैटरीना कैफ, रितिक रोशन, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर और ऐश्वर्या राय के भी मोम के पुतले मौजूद हैं।