अब टाटा केमिकल्स के डायरेक्टर ने दिया इस्तीफ़ा
- - Advertisement - -
एक बार फिर टाटा ग्रुप को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टाटा ग्रुप की बड़ी कम्पनी टाटा केमिकल्स के डायरेक्टर भास्कर भट्ट ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। सूत्रों की माने तो भट्ट के इस इस्तीफ़े को टाटा के पूर्व चेयरमेन साइरस मिस्त्री के समर्थन से जोड़ कर देखा जा रहा है। क्योंकि महज एक दिन पहले ही उन्होंने मिस्त्री का समर्थन किया था। बता दें कि इंडियन होटल्स के बाद टाट केमिकल्स दूसरी ऐसी कंपनी है जिसके स्वतंत्र निदेशकों ने साइरस का समर्थन किया है। टाटा समूह नमक से लेकर सॉफ्टवेयर और इस्पात से लेकर वाहन विनिर्माण के क्षेत्र में काम करता है। देश-विदेश में फैले इस समूह का एकीकृत कारोबार 100 अरब डॉलर सालाना से ज़्यादा है।
टाटा ने मिस्त्री को सभी पदों से हटने को कहा
टाटा संस ने गुरुवार को साइरस मिस्त्री को टाटा समूह की सभी कंपनियों के चेयरमेन पद से हर हाल में इस्तीफा देने के लिए कहा है। ग़ौरतलब है कि 24 अक्टूबर को टाटा ग्रुप ने साइरस मिस्त्री को चेयरमेन के पद से हटा दिया था और फिर मिस्त्री के बाद रतन टाटा ने चेयरमेन पद की कमान संभाली थी।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -