आनंदीबेन संकट में, नहीं रहेंगी गुजरात की सीएम
नरेंद्र मोदी के बाद गुजरात की सीएम बनी आनंदी बेन अब गुजरात की सीएम नही रहेंगी। इस बार गुजरात में चुनाव से पहले सीएम के लिए भाजपा आनंदी बेन को हटा रहे है उनकी जगह नया चेहरा लाएंगे। उनकी जगह अब स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल को गुजरात का सीएम बनाया जाएगा। इस बार गुजरात में चुनाव से पहले सीएम के लिए भाजपा आनंदी बेन को हटा रहे है। उनकी जगह नया चेहरा लाएंगे।
दरअसल कयास लगाएं जा रहे है कि गुजरात में पटेल आंदोलन की वजह से भाजपा मुश्किल में है इसलिए ये बदलाव किया जा रहा है। नितिन पटेल की भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से इस बारे में मुलाकात भी हो चुकी है। नितिन पटेल के शाह से मुलाकात के बाद से ही गुजरात सीएम आनंदीबेन पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। सूत्रों के अनुसार, आनंदी बेन को मुख्यमंत्री पद से हटाने पर पार्टी के भीतर विचार शुरू हो गया है। गुजरात में सीएम के सबसे मजबूत उम्मीदवार नितिन पटेल हैं।
गुजरात छोड़कर पंजाब जाएंगी आनंदीबेन
आनंदी बेन को गुजरात के सीएम पद से हटाकर पंजाब में राज्यपाल बनाया जाएगा। पंजाब में 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं और इससे पहले पंजाब को अपना स्थायी राज्यपाल मिल सकता है। काफी समय से हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ही पंजाब के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल का नाम पंजाब के राज्यपाल के लिए सबसे आगे चल रहा है और जल्द ही भाजपा शासित प्रदेश गुजरात में भी बड़ा फेरबदल हो सकता है। सूत्रों ने बताया है कि आनंदी बेन पटेल का स्वास्थ्य खराब रहने के कारण उन्हें पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है। यदि उन्हें पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया जाता है तो वह पंजाब की पहली महिला राज्यपाल होंगी।
|