बेटी की हरकत पर आया अनिल कपूर को गुस्सा, सबके सामने लगाई फटकार
- - Advertisement - -
सोनम कपूर बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस में एक मानी जाती है। अनिल कपूर की बेटी होने के साथ ही वे एक बेहतरीन एक्ट्रेस है। उन्होंने कई अलग-अलग तरह की फिल्में की है जिसमें उन्होंने अलग-अलग रोल प्ले किए है। सोशल मीडिया पर भी वे काफी एक्टिव रहती है। पिछले साल रिलीज़ हुई फिल्म ‘नीरजा’ उनकी सफल फिल्मों में एक है।
इस फिल्म को लेकर उनके साथ एक वाकया हो गया जिसके कारण उन्हें पापा अनिल कपूर की फटकार सुनना पड़ी। अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम के प्रति अनुशासन के मामले में कितना सख्त रवैया रखते है ये एक अवार्ड फंक्शन में देखने को मिला। इस अवार्ड फंक्शन में अनिल और सोनम दोनों शामिल हुए थे।
इस फंक्शन में फिल्म ‘नीरजा’ के डायरेक्टर राम माधवानी और ‘पिंक’ के डायरेक्टर अनिरूद्ध चौधरी को 2016 के बेस्ट फिल्ममेकर अवार्ड से नवाजा गया। इसी दौरान जब अनिल कपूर अपने भाई बोनी कपूर के साथ इन डायरेक्टर को अवार्ड दे रहे थे, तब उन्होंने फिल्म ‘नीरजा’ की पूरी टीम को स्टेज पर बुलाया।
इस पूरी टीम में सोनम कपूर को भी आना था लेकिन वे स्टेज से गायब थी। वे स्टेज के पीछे खड़े होकर अपने दोस्तों के साथ बातचीत में बिज़ी थी। अनिल कपूर ने कई बार उनका नाम पुकारा लेकिन सोनम ने नहीं सुना इतने में अनिल कपूर गुस्सा हो गए और सबके सामने ही उन्होंने सोनम कपूर को फटकार लगा दी। नेक्सट पेज पर पढ़ें अनिल कपूर ने सोनम कपूर को क्या कहा।
- - Advertisement - -