दो बच्चों की मां अंशु ने चौथी बार किया एवरेस्ट को फतेह
अरूणाचल प्रदेश की पर्वतारोही अंशु जमसेंपा ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की आज चौथी बार चढ़ाई पूरी कर इतिहास रच दिया है। वह ये उपलब्धी हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। दो बच्चों की मां अंशु दुनिया की इस सबसे ऊंची चोटी पर दोहरी चढ़ाई की कोशिश करेंगी और इसके साथ वह पांच बार एवरेस्ट फतेह करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी।
तिब्बत के अध्यात्मिक गुरू दलाई लामा ने अंशु जमसेंपा के नेतृत्व में डबल असेंट माउंट एवरेस्ट एक्सपडिशन 2017 को 4 अप्रैल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले भी उन्होंने तीन बार एवरेस्ट फेतह किया है और विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं। 2011 में सिर्फ 10 दिनों में दो बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई कर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली अंशु पहली मां हैं, जिन्होंने तीसरी बार 18 मई 2013 को एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
अंशु की पीआर मैनेजर नंद करिती दीवान ने कहा – यदि वे इस बार डबल असेंट माउंट एवरेस्ट एक्सिपडीशन के साथ सफल हो जाती हैं, तो वे अपने रिकॉर्ड में सुधार कर पांच बार एवरेस्ट चढ़ाई वाली महिला बन जाएंगी। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ते ही उन्होंने भारतीय तिरंगा लहराया। अच्छी बात ये है कि वे पूरी तरह से स्वस्थ और खुश हैं।
- - Advertisement - -