Thursday, August 31st, 2017
Flash

ये है वो लड़की जिसने हाफ गर्लफ्रेंड में गाया था ‘अंग्रेजी गाना’




Entertainment

anushka shahney f

चेतन भगत के नॉवेल पर बेस्ड फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ देखकर एक बात तो समझ में आ गई कि ज़िन्दगी में ‘हाफ गर्लफ्रेंड जैसा कुछ भी नहीं होता जो होता है फुल ही होता है। कुल मिलाकर इस फिल्म को देखने के बाद कहा जाए तो हाफ गर्लफ्रेंड वो वर्ड है जो आपकी शोना, बाबू टाइप की लवस्टोरी को कॉम्पलीकेटेड बनाने में मदद करता है।

arjun kapoor half girlfriend

फिल्म अच्छी चली है और कमाई भी ठीक-ठाक ही कर रही है। बात फिल्म की कहानी की करें तो फिल्म के हीरो अर्जुन कपूर बने है माधव झा जिन्हें अंग्रेजी से ऐसे डर लगता है जैसे किसी बीमार बुखार वाले इंसान को आइस बकेट चैलेंज से लगता हो। फिल्म में अर्जुन कपूर कॉलेज में घुसते ही रिया सोमानी जो कि एक अंग्रेजी मीडियम की पढ़ने वाली लड़की है उससे प्यार हो जाता है। माधव का मन करता है कि इसके साथ में बतियाए और वो सब करें जो एक इंसान अपनी प्रेमिका के साथ करना चाहता है।

shraddha kapoor half girlfriend

फिल्म में श्रद्धा कपूर ने अंग्रेजी गाना गाया जो बहुत ही बढ़िया लगा लेकिन वो असलियत में श्रद्धा कपूर ने नहीं गाया है उस सिंगर के बारे में ही हम आपको बताने वाले हैं। ये सिंगर काफी ख़ास है क्योंकि इस सिंगर ने इस फिल्म के दो गाने गाए है जो जबरदस्त हिट हुए हैं और लोगों को समझ में भी आए है।

Anushka Shahaney

आज के जमाने में अंग्रेजी गाने हिट तो हो जाते हैं लेकिन ये इंडिया में आम लोगों को समझ में आ जाए ये बहुत बड़ी बात होती है कि वे उसे पूरी तरह समझ पाए। तो चलिए आपको उस सिंगर के बारे में बता ही देते हैं। इस सिंगर का नाम अनुष्का शहाने (Anushka shahaney) हैं। लड़की काफी टैलेंटेड और खूबसूरत है और आवाज उससे भी ज़्यादा खूबसूरत।

Anushka Shahaney 1

अनुष्का ने फिल्म में दो गाने पहला तो ‘लॉस्ट विदआउट यू’ और दूसरा ‘स्टे अ लिटिल लॉन्गर’ गाया है। दोनों ही गाने इतनी खूबसूरती के साथ गाए है न कि क्या बताए। अनुष्का को अंग्रेजी गानों का शौक है और उन्होंने उसी में अपना करियर बनाया है। अभी तक आपने इन्हें देखा नहीं होगा या इनके बारे में कही सुना नहीं होगा।

Anushka Shahaney 2

अनुष्का की उम्र लगभग 24 साल है और बॉलीवुड में ये उनका पहला ब्रेक है। अनुष्का काफी पहले एक यूट्यूब चैनल पर अपने गाए गाने अपलोड किया करती थी। वहां से उन्हें कलर्स इनफिनिटी के रियालिटी शो ‘द स्टेज’ में गाने का मौका मिला। इस शो में वे काफी महत्वपूर्ण सिंगर थी इस बात को शो के जज भी मानते थे। अनुष्का ने बी.ए. लिबरल आर्ट्स से किया है और वे गाने गाती भी है और लिखतीं भी हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट को अगर देखा जाए तो वे कई खूबसूरत फोटोज़ शेयर करती हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories