तो इस दिन रिलीज़ होगी अनुष्का की ’फिल्लौरी’
- - Advertisement - -
फ़िल्म में अनुष्का के अलावा दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा, मेहरीन पिरजादा भी अहम भूमिका होगी। फ़िल्म का निर्देशन अंशई लाल ने किया है। फ़िल्म की स्क्रिप्ट अन्विता दत्ता ने लिखी है।फॉक्स स्टार स्टूडिओ और अनुष्का ने मिलकर इस फ़िल्म को बना रहे हैं। अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस को भाई कर्नेश के साथ मिलकर चला रही हैं। कहा जा रहा है कि यह रोमांटिक-कॉमेडी है। वैसे खबरें यह भी हैं कि इसमें हॉरर का टच भी है। इस फिल्म की शूटिंग बैसाखी के करीब शुरू हुई थी। जून में शूट को पूरा कर लिया गया। इससे पहले अनुष्का शर्मा ने ’एनएच 10’ को प्रोड्यूस किया था।
गौरतलब है कि अनुष्का हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल में नज़र आई है। करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म 28 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फ़िल्म में अनुष्का के साथ रणबीर कपूर, फवाद खान और ऐश्वर्या राय की नज़र आएं थे। फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 100 करोड़ रुपए की कमाई की है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -