क्या आपको बाहुबली की माँ याद है। फिल्म में आपने देखा ही होगा। जंजीरों में जकड़ी हुई बाहुबली की माँ को जो रोज पेड़ की लकड़ी बीन कर अपने दुश्मन की चिता के लिए इक्ठ्ठे करती है। इन एक्ट्रेस मोहतरमा का नाम तो आप जानते ही होंगे। अनुष्का शेट्टी कहते हैं इनको। साउथ की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस है और काफी हिट भी है।
अनुष्का शेट्टी के बारे में हम आपको कुछ ख़ास बातें बताने वाले हैं क्योंकि अनुष्का शेट्टी यानी बाहुबली की माँ का जन्मदिन हैं। साउथ की सुपरस्टार अनुष्का का जन्म मैंगलोर कर्नाटक में 7 नवंबर 1981 को हुआ था। इनका असली नाम स्वीटी शेट्टी है। अपना करियर इन्होंने योगा से शुरू किया था लेकिन इनकी किस्मत इन्हें फिल्मों में ले आई।
बिना ऑडिशन के किया डेब्यू
आज जहां फिल्मों में एक छोटे से रोल के लिए भी हजारों लोगों के ऑडिशन लिए जाते है वहीं अनुष्का के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। वे सुपरस्टार नागार्जुन की फिल्म ‘सुपर’ के लिए बिना ऑडिशन के सिलेक्ट हुई। 2005 में आई ये फिल्म अनुष्का की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ थे। अनुष्का की डेब्यू फिल्म ‘सुपर’ बड़े पर्दे पर सुपरहिट हो गई और अनुष्का अपनी पहली ही फिल्म में दर्शकों के दिलों पर छा गई।
कई सुपरस्टार के साथ हिट फिल्में
अनुष्का साउथ में सुपरहिट हीरोइनों में गिनी जाती हैं उनकी अधिकतर फिल्में सुपरहिट ही होती है। कुछ दिनों पहले आई फिल्म ‘बाहुबली’ ने तो हिट होने के सारे रिकार्ड ही तोड़ दिए थे। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई सुपरस्टार के साथ काम किया है। इन सुपरस्टार में रजनीकांत, रवि तेजा, नागार्जुन, प्रभास जैसे एक्टर शामिल हैं।
अनुष्का शर्मा ने अधिकतर फिल्मों में ग्लैमरस रोल किए है उनके हॉट अवतार के तो कई दीवाने है। लेकिन अनुष्का के लीड रोल की फिल्म ‘रूद्रमादेवी’ ने बड़े पर्दे पर उनकी एक अलग छाप छोड़ी है। इस फिल्म में वे ग्लैमरस अवतार में नहीं बल्कि एक महारानी के अवतार में नज़र आई थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अल्लू अर्जुन को कास्ट किया गया था।