हिरानी की फिल्म में नज़र आएंगी अनुष्का
- - Advertisement - -
निर्देशक राजकुमार हिरानी और अनुष्का शर्मा ‘पीके’ के बाद एक फिर दोनों की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगीं। दरअसल संजय दत्त की जिदंगी पर बन रहीं फिल्म की स्क्रिप्ट अनुष्का को काफी पसंद आई और इसलिए उन्होंने निर्देशक हिरानी की इस नई फिल्म में काम करने की हामीं भर दी है।
संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में रणबीर कपूर संजू बाबा का रोल निभाएंगे। वहीं इस फिल्म में बाकी के किरदारों का चुनाव अभी किया जा रहा है।वहीं अब इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में अनुष्का का एक कैमियो रोल होगा जिसमें वो गेस्ट अपीयरेंस देंगी। उनका यह किरदार फिल्म में बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन फिल्म में वह सिकी भूमिका में नज़र आएंगी यह अभी साफ नहीं हो पाया है।
बता दे कि, संजय दत्त की रियल लाइफ में उनका नाम कई ऐक्ट्रेसेज के साथ जुड़ा है। यह फिल्म का एक जरूरी हिस्सा होगा। यहीं देखते हुए कयास लगाएं जा रहे है कि अनुष्का किसी ऐसी ऐक्ट्रेस का रोल कर सकती हैं, जिसके साथ संजू बाबा के अफेयर की खबरें चली हों। वहीं इस फिल्म में सोनम कपूर को भी लिया गया हैं । परेश रावल फिल्म में संजय दत्त के पिता का रोल निभाएंगे। लेकिन उनकी मां का किरदार का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है।
- - Advertisement - -