भारत के अलावा ये देश भी मनाते हैं रिपब्लिक डे
- - Advertisement - -
जिस तरह भारत में रिपब्लिक डे राष्ट्रीय पर्व के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, उसी तरह दुनिया के अन्य देशों में भी उनका रिपब्लिक डे राष्ट्रीय पर्व के तौर पर उत्साह के साथ मनाया जाता है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान, इटली, तुर्की, ताइवान और फिलीपींस जैसे देशों में भी रिपब्लिक डे धूमधाम से मनाया जाता है। वहां भारत की तरह ही देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और देश का राष्ट्रीय झण्डा फहराया जाता है।
भारत 26 जनवरी
भारत में पूरे देश में ही उत्साह का माहौल रहता है। जगह-जगह तिरंगा फहराया जाता है, रैलियां निकाली जाती हैं और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। लेकिन खासतौर से दिल्ली में सरकारी तौर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होता है। भव्य सैन्य परेड के बाद रंगारंग सांस्कृतिक परेड होती है। विभिन्न राज्यों से आई झांकियों के रूप में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया जाता है। प्रत्येक राज्य अपने अनोखे त्यौहारों, ऐतिहासिक स्थलों और कला का प्रदर्शन करते हैं। सैन्य शस्त्रों के प्रदर्शन के साथ ही भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान राष्ट्रपति का अभिवादन करते हुए मंच पर से गुजरते हैं।
पाकिस्तान 23 मार्च
पाकिस्तान में रिपब्लिक डे को मनाने के लिए हर साल 23 मार्च को विशेष समारोह का आयोजन किया जाता है। समारोह में मुख्य आकर्षण पाकिस्तान के सशस्त्र बल द्वारा की गई परेड होती है, इसके अलावा विभिन्न राज्य संपत्ति और विभिन्न वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाता है। इस अवसर पर देश भर से लोग सैन्य परेड को देखने के लिए इकट्ठे होते हैं। साथ ही इस दिन को पाकिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा विशेष पदक और सम्मान भी सौंपे जाते हैं। 2008 के बाद सुरक्षा चिंताओं और देश की समस्याओं के कारण परेड का आयोजन स्थगित कर दिये गया था। लेकिन 23 मार्च 2015 एक बार फिर इस समारोह को मनाने की शुरूआत हो रहा है।
इटली 2 जून
2जून को इटली में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन को नये राष्ट्र के निर्माण के तौर पर याद किया जाता है। इस दिन भव्य सैन्य परेड आयोजित की जाती है और कई कार्यकक्रम आयोजित किये जाते हैं। देश के सभी राज्यों में रिपब्लिक डे भारी उत्साह के साथ मनाया जाता है।
तुर्की 29 अक्टूबर
तुर्की में रिपब्लिक डे 29 अक्टूबर को मनाया जाता है। 29 अक्टूबर के दिन ही तुर्की में संविधान लागू हुआ था। स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में दोपहर के पहले कार्यक्रम आयोजित होते हैं। संपूर्ण तुर्की में गणतंत्र दिवस वार्षिक त्योहार के रूप में मनाया जाता है।
ताइवान 10 अक्टूबर
ताइवान में रिपब्लिक डे 10 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित होता है। सैन्य परेड और आतिशबाजी की जाती है,साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
पुर्तगाल 5 अक्टूबर
पुर्तगाल में रिपब्लिक डे 5 अक्टूबर को पूरे देश में मनाया जाता है। पुर्तगाल में पहला रिपब्लिक डे 1910 में मनाया गया था।
ट्यूनीशिया 25 जुलाई
ट्यूनीशिया में गणतंत्र दिवस 25 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन को ट्यूनीशिया में राजशाही की समाप्ति के तौर पर याद किया जाता है।
युगोस्लाविया 29 नवंबर
युगोस्लाविया में गणतंत्र दिवस 29 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित रहता है। रॉक बैन्ड द्वारा प्रस्तुति दी जाती है साथ ही परेड व अन्य कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
फिलीपींस 4 जुलाई
फिलीपींस में 4 जुलाई को फिलीपींस रिपब्लिक डे मनाया जाता है। इस दिन को राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाता है।
केन्या 12 दिसंबर
केन्या में रिपब्लिक डे 12 दिसंबर को मनाया जाता है। 12 दिसंबर 1963 को केन्या स्वतंत्र हुआ और इसी दिन एक गणतंत्र राष्ट्र बना।
मालदीव 11 नवंबर
मालदीव में रिपब्लिक डे 11नवंबर के दिन धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
- - Advertisement - -