फाइनल हुई अर्जुन-श्रद्धा की “हाफ गर्लफ्रेंड” की रिलीज डेट
मुंबई। बॉलीवुड की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर अर्जुन कपूर कि फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रैंड’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म कि अभी शूटिंग चल रही है। इस फिल्म का सह निर्माण चेतन भगत ने किया है, जिनके इसी नाम के उपन्यास पर फिल्म बनाई जा रही है।
अगले साल होगी रिलीज
श्रद्धा ने शनिवार को अपने फैंस से ट्विटर के जरिये फिल्म रिलीज की तारीख शेयर की। ये अगले साल 19 मई 2017 को रिलीज होगी। अर्जुन-श्रद्धा इन दिनों फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग अमेरिका में कर रहे हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल दिल्ली में शूट किया गया था।
पहली बार साथ होंगे श्रद्धा-अर्जुन
यह पहला मौका है जब अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। ये पहली बार नहीं है जब अर्जुन उपन्यास पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इससे पहले भी वह ‘2 स्टेट्स’ में काम कर चुके हैं। यह फिल्म भी चेतन भगत के ‘2 स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मैरिज’ उपन्यास पर आधारित थी।