हाफ गर्लफ्रेंड में ट्विस्ट के साथ दिखेगा DDLJ का फेमस सीन
नई दिल्ली। फिल्म डीडीएलजे आपको याद तो होगी ही और हो भी क्यों ना राज-सिमरन का रोमांस जो था। वहीं दिलवाले दुल्हनयिं ले जाएंगे कि कहानी पहले भी कई बार दोहराई गई है और एक बार फिर लगता है ऐसी कहानी देखने को मिलेगी। जी हां बात कर रहे हैं एक्ट्रेस श्रद्धा और अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड की। मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म कि अभी शूटिंग चल रही है। इस फिल्म का सह निर्माण चेतन भगत ने किया है, जिनके इसी नाम के उपन्यास पर फिल्म बनाई जा रही है।
दरअसल इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है। बुधवार को मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर अर्जुन कपूर और श्रद्धा ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया। बस ’डीडीएलजे’ का वो फन मूवमेंट थोड़ा उलट गया। इस बार सिमरन ट्रेन से निकल पड़ी और राज पकड़ने के लिए दौड़ पड़ा। “जा जी ले अपनी जिंदगी“ टाइप वाक्या कल रात दोहराया गया फिल्म’ हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग के दौरान। अर्जुन कपूर ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया वो भी ये कहते हुए कि ये किसी दूसरे की खींची तस्वीर है। मजे की बात ये है कि डीडीएलजे में ट्रेन पर चढ़ चुके शाहरुख़ के पीछे काजोल भागती है और यहाँ श्रद्धा के पीछे अर्जुन।
अगले साल होगी रिलीज
श्रद्धा ने शनिवार को अपने फैंस से ट्विटर के जरिये फिल्म रिलीज की तारीख शेयर की। ये अगले साल 19 मई 2017 को रिलीज होगी। अर्जुन-श्रद्धा इन दिनों फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग अमेरिका में कर रहे हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल दिल्ली में शूट किया गया था।
पहली बार साथ होंगे श्रद्धा-अर्जुन
यह पहला मौका है जब अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। ये पहली बार नहीं है जब अर्जुन उपन्यास पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इससे पहले भी वह ‘2 स्टेट्स’ में काम कर चुके हैं। यह फिल्म भी चेतन भगत के ‘2 स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मैरिज’ उपन्यास पर आधारित थी।