Thursday, August 31st, 2017
Flash

‘सलमान के फैन’ को सलमान ने ही बना दिया हीरो




Entertainment

arjun kapoor

अर्जुन कपूर बॉलीवुड में आज एक सफल हीरो के रूप में बनकर उभरे है। इन्हें किसी का बेटा, भतीजा या भाई कहेंगे तो इनके बहुत सारे रिश्ते निकल आएंगे लेकिन शॉर्ट में कहें तो ये बोनी कपूर के बेटे हैं मोना शौरी इनकी मां और श्रीदेवी इनकी सौतेली मां है। इनके कई फैमिली मेंबर्स फिल्मों में ही है।

अर्जुन कपूर बॉलीवुड में एक फिल्मी परिवार से हैं। इनका जन्म 26 जून 1985 को हुआ था। बॉलीवुड में लोग इन्हें बाबा कहकर बुलाते हैं खासतौर पर रणवीर सिंह। अर्जुन कपूर को पहली बार फिल्मों में ‘इश्कजादे’ में देखा गया था। फिल्म ज़्यादा चली तो नहीं लेकिन परिणीति और अर्जुन की जोड़ी काफी पसंद की गई थी।

arjun kapoor young

अर्जुन कपूर ने अपनी पढ़ाई मुंबई के आर्य विधा मंदिर से की थी। अपने करियर के शुरूआती दिनों में डायरेक्टर बनना चाहते थे। उन्होंने कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया। अर्जुन कपूर ने सबसे पहले फिल्म ‘कल हो न हो’ से सहायक निर्देशन की शुरूआत की थी। इसके बाद अर्जुन ने फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘नो एंट्री’ और वांटेड डायरेक्ट की।

फिल्म निर्देशन में हाथ आजमा रहे अर्जुन उन दिनों काफी मोटे हुए करते थे। उनका वज़न करीब 104 किलो था। उस समय वे सलमान के फैन हुआ करते थे। एक बार सलमान उनसे मिले और कहा कि तुम फिल्मों में एक्टिंग क्यों नहीं करते। उस समय अर्जुन को खुद पर यकीन नहीं हुआ लेकिन सलमान खान ने उनसे ये बात कही थी तो वे उसे कैसे नकार सकते थे।

arjun kapoor 1

अर्जुन ने अपने वजन को कम करने के लिए सलमान से ही ट्रेनिंग ली। करीब चार साल लगे। इन चार सालों के बाद जब अर्जुन कपूर इंडस्ट्री में आए तो वे ‘इश्कजादे’ बनकर निकले। उनकी पहली फिल्म में सबने उनके लुक्स और एक्टिंग की तारीफ की। साल 2013 में अर्जुन कपूर की अगली फिल्म ‘औरंगेजब’ आई जिसमें अर्जुन कपूर ने डबल रोल निभाए थे।

इसके बाद साल 2014 में रणवीर सिंह के साथ ‘गुंडे’ में नज़र आए थे। इस फिल्म में इन दोनों ने काफी धमाल किया। अर्जुन को इस फिल्म के लिए बिग स्टार एंटरटनेमेंट अवार्ड भी मिला। अर्जुन ने बाद में कई फिल्में की जिसमें उन्होंने अलग-अलग रोल निभाएं। अर्जुन के रोल यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर है।

हाल ही में अर्जुन कपूर की फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ आई थी जो चेतन भगत के नॉवेल ‘हाफ गर्लफ्रेंड पर बेस्ड थी। इस फिल्म में भी अर्जुन कपूर के माधव झा वाले कैरेक्टर को काफी पसंद किया गया था। उनकी अपकमिंग मूवी ‘मुबारकां’ है, जिसमें वे एक बार फिर डबलरोल में नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ उनके चाचा अनिल कपूर भी होंगे।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

test

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories