इस फिल्म में चाचा-भतीजा होंगे साथ, डबल रोल निभाएंगे अर्जुन
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म मुबारका में डबल रोल निभाते नजर आएंगे। बता दें कि, इससे पहले उन्होंने औरंगजेब में भी डबल रोल निभाया था। गौरतलब है कि अर्जुन ने वरूण धवन, रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे एक्टर के साथ ही अपना करियर शुरू किया था।
चाचा-भतीजा होंगे साथ
खास बात तो ये है कि इस फिल्म में अर्जुन अपने चाचा एक्टर अनिल कपूर के साथ नजर आएंगें। फिल्म में भी दोनों चाचा-भतीजे का रोल निभाएंगे। अर्जुन का एक रोल भतीजे का होगा तो दूसरा बिल्कुन अलग रोल होगा।
अनीश बज्मी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के पहले अनीश ने अनिल कपूर और नाना पाटेकर को लेकर वेलकम और वेलकम बैक बनाई थी। फिलहाल अर्जुन चेतन भगत के नोवल हाफ गर्लफ्रेंड पर आधारित फिल्म में बिजी है। गौरतलब है कि, अर्जुन की पिछली तीन फिल्में ’फाइंडिंग फैनी’, ’तेवर’ और ’की का का’ बॉक्स-ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई थी। अब ’हाफ गर्लफ्रेंड’ और ’मुबारकां’ जैसी फिल्मों से अर्जुन को एक हिट की तलाश होगी।