प्लास्टिक से आया फैंटास्टिक आईडिया और बन गई पेंटिंग
जिस प्लास्टिक वेस्ट को आप कूड़ा समझकर फेंक देते हैं उसी प्लास्टिक से एक फैंटास्टिक आईडिया निकलकर आया और देखते ही देखते वो रंगीन चित्र में बदल गया। कला और पर्यावरण के लिए मुफीद आर्टफॉर्म को ईजाद कर बोन्जेली बुथेलिजी को जाता है।
49 साल के बोन्जेली साउथ अफ्रीका के निवासी हैं। इन्होंने हाल ही में एक ऐसी पेंटिंग बनाई है जिसे दुनिया का सबसे यूनिक पेंटिंग में शामिल किया गया है। वे बताते हैं कि उन्हें स्कूल टाइम से ही आर्ट का शौक था। एक दिन उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि कुछ ऐसा किया जाए जिसमें पर्यावरणप्रेमियों के साथ कलाकारों का भी हित हो। कुछ ऐसा तरीका निकाला जाए , जो पारंपरिक शैली से अलग हो और रोचक भी।
इसलिए उन्होंने प्लास्टिक रीसाइकलिंग करने के लिए एक अनूठी आर्टफॉर्म ईजाद की। इसका नाम उन्होंने प्लास्टिक फैंटास्टिक रखा है। इसमें वे प्लास्टिक वेस्ट को पेंट का रूप देकर उससे पेंटिंग बनाते हैं। उनके इस आईडिया को जानकारों ने भी सराहा है।
ऐसे बनाते हैं पेंटिंग-
अपने आसपास के इलाकों से प्लास्टिक के कचरे को उठाते हैं और उसकी पतली स्ट्रिप्स बनाते हैं। इन स्ट्रिप्स को वे बलोअर की मदद से पिघलाते हुए कैनवास पर पेंटिंग बनाते हैं। प्लास्टिक रीसाइकिल करने की प्रोसेस की वजह से पश्चिमी अफ्रीका के घाना में इसी साल से प्लास्टिक पर बैन लगाया है। और ऐसे में प्लास्टिक को रीसाइकिल कर पेंटिंग करना पर्यावरण के प्रति जिममेदारी का निर्वहन भी है।