जानिए 2016 में अपने भविष्य की कहानी, टैरो कार्ड्स की जुबानी
“2016” नया साल आ चुका है। नया सूरज नई किरणों के साथ लाया है आशाओं का एक नया आशियां। चाहतें बुलंद कर लीजिए, बातों को कर्म में बदल लीजिए क्योंकि ये नया साल उम्मीदों को पूरा करने का है, कार्यों की शुरूआत कर उन्हें खत्म करने का है, आगे बढ़ने का है, न रूकने का है। जी हां ये साल सफलता का है। तो आइए जानते हैं टैरो के ये कार्ड्स क्या कहते हैं आपके आने वाले भविष्य के बारे में…
- - Advertisement - -
मेष राशि वालों के लिए कार्ड है…
The devil’s card : ईर्ष्या के नोट पर शुरु होता हुआ ये साल आपको किसी और ही दिशा में ले जा रहा है। लेकिन ये बुरा नहीं अच्छा संकेत है। ईर्ष्या को सकारात्मक रुप से लीजिए क्योंकि चिंगारी ही आग में बदल कर सुहाने सूरज को जगा सकती है।
वृषभ राशि वालों के लिए कार्ड है…
4 of pentacles : पैसा आने वाला है, साल की शुरुआत गांधी जी से हो तो किसको बुरा लगता है वो भी बिना वॉयलेंस के। सो गेट रैडी फॉर द मनी।
मिथुन राशि वालों के लिए कार्ड है…
King of pentacles : 25 साल से ऊपर की उम्र वाले पुरुष जिनके काले घने बाल हों और गहरी आंखें हों आपको किसी और दिशा में लेकर जाने वाला है। सफलता की तरफ, किसी नई ऊर्जा की तरफ, एक नई दिशा में।
कर्क राशि वालों के लिए कार्ड है…
The tower card : एक्सिडेंट होने के चांस हैं। खूब पार्टी हो गई, मस्ती हो गई पर अब वक्त हैं सावधान रहने का, खुद को संभालने का और जो चीजें बहुत तेज गति से चल रही हैं उन्हीं की गति से चलने का।
सिंह राशि वालों के लिए कार्ड है…
Queen of swords : कोई औरत जिसकी उम्र 25 साल से ज्यादा है और उसकी आंखें भूरी हैं, आपसे कुछ ज्यादा ही उम्मीदें रख रही है। वो आपकी मां, बहन या कोई दोस्त भी हो सकती है। जरुरी नहीं है कि आप इनके विचारों के हिसाब से अपना रूटीन बदलें। इनके साथ ताल-मेल बैठाने के लिए आपका थोड़ा सा वक्त ही काफी है।
कन्या राशि वालों के लिए कार्ड है…
2 of wands : ये कार्ड है छोटी यात्रा का। आप कहीं आस-पास जाकर ठेर सारा एंजॉयमेंट और मस्ती कर सकते हैं। तो ये न्यू इयर आपके लिए होगा हैप्पी वाला न्यू इयर।
तुला राशि वालों के लिए कार्ड है…
8 of wands : नया साल एक सुपरफास्ट ट्रेन की तरह आपकी लाइफ में ला रहा है ठेर सारे नए लोग और बहुत सारी अपॉर्चुनिटीज। सो जस्ट गेट द बैस्ट आउट ऑफ देम, शिवजी मुस्कुरा रहे हैं।
वृश्चिक राशि वालों के लिए कार्ड है…
5 of wands : लड़ाई-झगड़ों से बचिए। क्योंकि साल की शुरुआत में लड़ाई करना ठीक नहीं है। अपना ईगो खत्म कर लीजिए और सभी के साथ घुल-मिल कर रहिए जैसे आईसक्रीम विद हॉट चॉकलेट।
धनु राशि वालों के लिए कार्ड है…
Judgement card : जो डिसीजन 2015 में पेन्डिंग थें अब उन्हें लेने का वक्त आ गया है। हालात के हिसाब से जो भी सबसे आसान लगे वो डिसीजन लीजिए, आगे बढ़िए और चलते रहिए।
कुंभ राशि वालों के लिए कार्ड है…
6 of cups : ये कार्ड है बहुत सारी खुशियों भरा, कुछ पुरानी बातों को याद करके खिलखिलाने का, मस्त रहने का, घूमने का और यादों को ताजा करने का।
मकर राशि वालों के लिए कार्ड है…
8 of cups : आप पीठ दिखाकर मत जाइए, रुक जाइए, मुड़कर देखिए प्रॉब्लम का सोल्यूशन उसके पीछे ही है। प्रॉब्लम को ध्यान से देखिए, सोल्यूशन खुद-ब-खुद मिल जाएगा। ऐसा करने से हो सकता है आपके आस-पास के लोग भी आकर आपसे मदद मांगें और ऐसा करने में आप समर्थ भी होंगे। इसी से मिलेगी आपको असली खुशी।
मीन राशि वालों के लिए कार्ड है…
The magician’s card : कुछ सप्राइजिंग होने वाला है। अब वो शॉकिंग है या सच में सप्राइजिंग है ये तो देखने के बाद ही पता चलेगा। शिवजी का आर्शीवाद साथ है।
बस आपको अवगत कराना चाहूंगी कि इस फैक्ट से कि बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं क्योंकि लौटने पर भी आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी जितनी दूरी तय करने पर आप अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।
चलते हुए रहना है,
थमना है पर डरना नहीं,
छुपा लो चाहे दुनिया से कुछ भी
ऐसे ही कुछ धनकता नहीं
खुदी को बुलंद कर कदम बढ़ाता तो बंधु
राम नाम से तैरता पत्थर कर रहा है शायद तेरा इंतजार वहीं।
ठेर सारी शुभकामनाओं के साथ, खुश रहिए आगे बढ़िए और खुद पर विश्वास रखिए, शिवजी हमेशा आपके साथ हैं।
-By Devika Badlani
Your Tarot Card Reader
- - Advertisement - -