इन स्टार्स की सिंगिंग के करोड़ों फैन्स
श्रद्धा कपूर
फिल्म आशिकी-2 से फिल्मी दुनिया में श्रद्धा कपूर ने कदम रखा है, इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इनकी सेकेण्ड फिल्म एक विलेन में इन्होंने अपना पहला गाना गाया था, “तेरी गलियां” सॉन्ग, जिसके बाद इनके फैन्स इन्हें और ज्यादा पसंद करने लगे। फिल्म रॉक ऑन-2 में श्रद्धा ने फिल्म के सारे गाने गए हैं। यू ट्यूब पर श्रद्धा ने नाम पर भी बड़े-बड़े रिकॉर्ड हैं। रॉक ऑन के गाने को 3 करोड़ से ज्याद लोगों ने सोशल मीडिया पर पसंद किया है।
आलिया भट्ट
फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से एक्टिंग करियर शुरु करने वाली आलिया ने पहली बार हाइवे फिल्म में अपनी आवाज दी थी, उनके गीत को फिल्म में बहुत सराहना मिली। अब तक जिन एक्टर्स ने सिंगिंग कि है, उनमें आलिया भट्ट का नाम सबसे टॉप पर है, उनके हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां सॉन्ग को 9 करोड़ से ज्यादा लोगों ने यू ट्यूब पर देखा है। ये रिकॉर्ड अपने आप में सबसे बड़ा है। हाइवे से आलिया का सिंगिंग सफर शुरु हुआ, जो हाल ही में आई फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनियां तक जारी है। इस साल रिलीज हुए “हमसफर” सॉन्ग को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया है।
प्रियंका चोपड़ा
मिस वर्ल्ड, अभिनेत्री और गायकी के लिए प्रियंका चोपड़ा जानी जाती हैं। इन्होंने अपना पहला म्युजिक एलबम बनाकर बॉलीवुड में एक नए चलन की शुरुआत कि थी। प्रियंका को देखकर ही कई अन्य स्टार्स सिंगिंग करने लगे हैं। इनका पहला म्युजिक एलबम 2013 में आया था। एक्टिंग में प्रियंका को पहले ही बहुत वाह-वाह मिल चुकी थी, उनके फैन्स ने उन्हें सिंगिंग में भी बहुत पसंद किया। 3 करोड़ से ज्याद लोगों ने उनके इस गाने को पसंद किया है।
- - Advertisement - -